facebookmetapixel
Advertisement
1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशान

वायदा कारोबार पर पाबंदी से 8,000 अरब रु. की चपत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:05 PM IST

गेहूं, चावल और दाल जैसे आठ जिंसों के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगने की वजह से भारतीय वायदा बाजारों में 8,000 अरब रुपये मूल्य के कारोबार का नुकसान हुआ।


वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) के अध्यक्ष बी. सी. खटुआ ने बताया कि मई की शुरुआत में चार जिसों चना, सोया तेल, आलू और रबर के वायदा कारोबार पर पाबंदी लगने से प्रतिदिन औसतन 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

इसके अलावा चार अन्य जिंसों चावल, गेहूं, उड़द और अरहर के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध से प्रतिदिन करीब 1,500 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इन जिंसों के वायदा कारोबार पर पिछले साल प्रतिबंध लगाया गया था।

खटुआ ने कहा कि अनुमानित नुकसान के आंकड़े प्रतिबंध लगने से पहले उक्त जिंसों के औसत दैनिक कारोबार पर आधारित हैं। गौरतलब है कि सरकार ने मई में चना, सोया तेल, आलू और रबर के वायदा कारोबार पर चार महीने के लिए प्रतिबंध लगाया था, जिसकी अवधि बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दी गई।

उन्होंने कहा कि चार जिंसों पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने से एक्सचेंजों का कारोबार प्रभावित होगा। इससे पहले वायदा बाजार आयोग के अध्यक्ष बी. सी. खटुआ ने कहा था कि पाबंदी की अवधि बढ़ाने के बाद खास तौर से कृषि जिंसों के कारोबार पर काफी बुरा असर पड़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि 2007-08 में देश भर के 22 कमोडिटी एक्सचेंजों के कारोबार में पिछले साल के मुकाबले 10.58 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। इसी तरह वर्तमान वित्त वर्ष में कमोडिटी एक्सचेंजों का कारोबार पिछले साल के मुकाबले 14 अगस्त तक 42 फीसदी उछला है।

Advertisement
First Published - September 15, 2008 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement