facebookmetapixel
Advertisement
कार खरीदने वालों की बढ़ी रफ्तार! जून में Passenger Vehicle डिस्पैच 24% उछला, SIAM के आंकड़ों ने चौंकायाTech Mahindra Q1 Results: मुनाफे में 40% से ज्यादा उछाल की उम्मीद, 16 जुलाई को आएंगे नतीजे; शेयर पर रहेगी बाजार की नजरगुजरात की नई डेटा सेंटर नीति से पावर और सोलर सेक्टर में आएगा बूम? जानिए निवेशकों के लिए क्या है मौकाभारत के लिए राहत की खबर! रूस से तेल खरीदने पर 500% नहीं, अब 100% लगेगा टैरिफKusumgar IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 37% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ आईपीओSBI Funds IPO Day 2: अब तक 143% सब्सक्राइब हुआ आईपीओ; NII का हिस्सा तीन गुना से ज्यादा भराप​श्चिम ए​शिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की फिर शुरू की नाकेबंदीसोना-चांदी हुए सस्ते; सोना ₹1,109 टूटा, चांदी ₹1,263 लुढ़कीVedanta AGM 2026 की 5 बड़ी बातें, निवेशक शेयरों की हलचल पर रखें नजरअमेरिकी महंगाई घटी, डॉलर इंडेक्स 101 के नीचे फिसला; फेड बोला, राजनीतिक दबाव में नहीं लेंगे फैसला

मध्य प्रदेश और राजस्थान में गेहूं की तेजी से खरीद शुरू

Advertisement

देश में 2024-25 (अप्रैल से मार्च) में 312.7 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य था और 266 लाख टन गेहूं खरीदा गया।

Last Updated- March 26, 2025 | 10:02 PM IST
wheat

विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं खरीद की अच्छी शुरुआत हुई है। आने वाले महीनों में भी गति बने रहने के हिसाब से पूरे सीजन के लिए यह बेहतर संकेत है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है, जबकि पंजाब और हरियाणा में अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी।
आंकड़ों से पता चलता है कि अब तक मध्य प्रदेश में 1,45,512 टन गेहूं खरीदा गया है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14,233 टन ज्यादा है। मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 के लिए तय एमएसपी 2,425 रुपये प्रति क्विंटल पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है। वहीं राजस्थान ने भी गेहूं के एमएसपी के ऊपर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश ने 2025-26 सीजन में करीब 80 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है।

देश में 2024-25 (अप्रैल से मार्च) में 312.7 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य था और 266 लाख टन गेहूं खरीदा गया। ट्रेडर्स ने कहा कि आगामी सीजन में खरीद, पिछली खरीद से बेहतर रह सकती है क्योंकि देश के कई इलाकों में फसल अच्छी है। सरकार ने 2025-26 में रिकॉर्ड 1,150 लाख टन गेहूं उत्पादन का अनुमान लगाया है, जो इस साल के 1,132.9 लाख टन की तुलना में ज्यादा है। हाल के एक अध्ययन से पता चलता है कि सिर्फ 15 प्रतिशत धान और 9.6 प्रतिशत गेहूं किसानों को एमएसपी व्यवस्था का लाभ मिलता है।

 

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement