facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

दीवाली तक होंगी दालें और महंगी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:49 PM IST

इस सीजन में दलहन के रकबे में कमी होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दलहन की कीमतों में लगातार हो रही मजबूती से उम्मीद की जा रही है कि दीपावली तक तुअर और उड़द दाल की कीमतों में खासी बढ़ोतरी हो जाएगी।


जानकारों के मुताबिक, अगले कुछ महीनों में अरहर और उड़द जैसी दालों की कीमत में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। गौरतलब है कि इस साल अब तक अरहर की कीमतें 53 और उड़द की 48 फीसदी बढ़ चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस बार उड़द की 21 फीसदी और तुअर की 15 फीसदी कम बुआई हुई है।

कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश से इस बार दलहन की फसल कमजोर होने की बात कही जा रही है। पिछले साल अगस्त में तुअर दाल की औसत कीमत 2,570 रुपये प्रति क्विंटल थी जबकि उड़द 2479 रुपये में मिल रहा था। फिलहाल तुअर 3150 रुपये और उड़द 3030 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है।

बाजार में दलहन की कीमतों में हुई वृद्धि को देखते हुए सरकार ने भी दलहन की एमएसपी में इजाफा कर दिया है। वर्ष 2007-08 में तुअर दाल की एमएसपी जहां 1,550 रुपये प्रति क्विंटल थी वहीं 2008-09 में इसमें 29 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई।इसी प्रकार उड़द की एमएसपी भी 48 फीसदी बढ़ाकर 1,700 रुपये प्रति क्विंटल की बजाए 2500 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

जानकार बताते हैं कि किसानों की दलहन फसल में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। पल्सेज इंपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के. सी. भरतिया कहते हैं कि पिछले 15 सालों से दलहन की कीमतों में कोई खास वृद्धि न होने से इसके उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ा है। इसलिए दलहन की एमएसपी में की गई बढ़ोतरी बहुत जायज है।

इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में दलहन की कीमतें बढ़ रही हैं जिससे भारतीय बाजार अछूते नहीं रह सकते। बाजार में मौजूद स्टॉक और परिस्थितियों को आधार माना जाए तो आने वाले दो-तीन महीनों के अंदर दलहन की कीमतों में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी।

गौरतलब है कि दलहन की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इसके वायदा कारोबार पर जनवरी 2007 से रोक लगा रखी है। रोक लगाये जाने के समय उड़द की कीमत 2,687 रुपये थी।

Advertisement
First Published - September 13, 2008 | 12:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement