facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनक

समय से पहले मानसून से बढ़ा नमक का भाव

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:45 PM IST

समय से पहले मानसून और बरसात के आने से भले ही खरीफ फसलों को फायदा पहुंचा हो पर इससे रसोई का खर्च बढ़ गया है।


वह इसलिए कि रसोई में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी चीज ‘नमक’ की कीमत बढ़कर 10 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है। नमक के मुख्य उत्पादक राज्यों गुजरात और राजस्थान में तय समय से पहले मानसून आ जाने से नमक के उत्पादन और आपूर्ति पर काफी बुरा असर पड़ा है।

फिलहाल बाजार का हाल यह है कि महीन नमक 8 से 10 रुपये प्रति किलो के बीच मिल रहा है। असल कीमत नमक के ब्रांड पर निर्भर कर रहा है। जबकि मोटे नमक का भाव 3 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 4 रुपये प्रति किलो हो गया है। देश के केवल दो राज्य गुजरात और राजस्थान में ही कुल नमक का 85 फीसदी उत्पादन होता है। ये राज्य न केवल दूसरे राज्यों की जरूरतें पूरी करता है बल्कि देश से बाहर इसका निर्यात भी करता है।

कानपुर के कलक्टरगंज इलाके के कारोबारी सुरजीत गुलाटी ने बताया कि समय से पहले मानसूनी बारिश ने लगातार 15 दिनों तक नमक की आपूर्ति में व्यवधान खड़ा किया है। कानपुर में हर महीने नमक की औसत आपूर्ति 7,200 टन की होती रही है पर पिछले 22 जून से इसकी आपूर्ति ठप्प है। उनके मुताबिक, गुर्जर आंदोलन के चलते भी कई दिनों तक नमक की आपूर्ति रुक गई थी। इसका नमककी कीमत बढ़ाने में जबरदस्त योगदान है। बाजार विश्लेषकों की मानें तो नमक की आपूर्ति बाधित होने और कीमत में बढ़ोतरी होने का सबसे तगड़ा नुकसान चमड़े के कारोबारियों पर पड़ा है।

Advertisement
First Published - July 22, 2008 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement