facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

आम की पैदावार में उछाल मुमकिन

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:27 PM IST

इस साल देश भर में आम की पैदावार में 12 फीसदी इजाफे की उम्मीद की जा रही है।


पिछले साल के 125 लाख टन के मुकाबले इस मौसम में आम की पैदावर बढ़ोतरी के साथ 140 लाख टन होने की उम्मीद है।माना जा रहा है कि अधिक उत्पादन के कारण इस मौसम में आम की कीमतों में भी कमी आएगी।


 देश में आम उत्पादन एसोसिएशन के प्रमुख एस. इंसराम अली के मुताबिक इस साल आम के मंजर की अधिकता को देखते हुए अधिक पैदावार की आशा की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के सभी आम उत्पादक राज्यों में आम की अच्छी फसल की उम्मीद है।  उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आम की कीमत नरम रहेगी।


आम फलों के राजा के रूप में जाना जाता है। आम के मामले में दिल्ली देश की सबसे बड़ी मंडी है। स्थानीय दिल्ली फल बाजार में आंध्र प्रदेश का सफेदा आम व तोतापुरी की आवक चालू हो गई है। फिलहाल आम की कीमत 40-50 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर है। हालांकि एक अन्य कारोबारी का कहना है कि आंध्र प्रदेश के आमों की आवक में तेजी के एक सप्ताह के बाद ही इसकी कीमत के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।


आंध्र प्रदेश में इस साल आम की अधिक पैदावार का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि राज्य में वर्षा व तूफान से इसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है। आम उत्पादक एसोसिएशन के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल आंध्र प्रदेश में करीब 4 लाख टन अधिक आम की पैदावार की संभावना है। उत्तर प्रदेश में इस साल ठंड के कारण फसल में खराबी के बावजूद 30 लाख टन आम की पैदावार होने की उम्मीद है।


पिछले मौसम में 26.7 लाख टन आम की पैदावार हुई थी। इस मौसम में बिहार में भी आम की पैदावार में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी की उम्मीद है। पिछले मौसम के दौरान बिहार में आम का उत्पादन 12.2 लाख टन के करीब था जिसे इस साल बढ़कर 15 लाख टन होने की उम्मीद है। इसी तरह गुजरात में आम की पैदावार पिछले साल के 7.5 लाख टन के मुकाबले इस साल 8.6 लाख टन होने की उम्मीद है। तो महाराष्ट्र में इस साल यह उत्पादन 7.5 लाख टन रहने की संभावना है।


तमिलनाडु में 6.8 लाख टन पैदावार होने की संभावना है। पिछले साल यह उत्पादन 5.35 लाख टन के स्तर पर था। पश्चिम बंगाल में आम का उत्पादन  6 लाख टन होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 12:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement