facebookmetapixel
Advertisement
क्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?

वियतनाम में काली मिर्च नरम, भारतीय आयातकों को अचंभा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 PM IST

पिछले कुछ सप्ताहों में ब्राजील और वियतनाम ने काली मिर्च की कीमतों में कमी की है। यह वैश्विक आयातकों और भारतीय निर्यातकों को अचंभित करने वाली बात है।


वियतनाम ने एएसटीए ग्रोड की कीमतें घटा कर 3,080 डालर प्रति टन कर दी है दूसरी तरफ ब्राजील, जहां कटाई जोर-शोर से चल रही है, ने बी-एएसटीए के लिए 2,800 डॉलर प्रति टन की कीमत तय की है। कुछ सप्ताह पहले एक विश्लेषक ने जैसी भविश्यवाणी की थी ठीक वैसा ही हो रहा है। विश्लेषक ने कहा था कि वैश्विक काली मिर्च बाजार में मंदी आने वाली है।

बाजार सूत्रों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में वियतनाम कीमतें घटा कर 2,800 रुपये प्रति टन से नीचे भी ले जा सकता है। इसके विपरीत, भंडार कम होने और सर्दियों में बढ़ती मांगों के कारण घरेलू बाजार में कुछ तेजी रहेगी। भारत काली मिर्च के वैश्विक बाजार से एक हिसाब से बाहर हो चुका है क्योंकि एमजी1 की वर्तमान कीमत ब्राजील के मुकाबले 525 डॉलर और वियतनाम की तुलना में 245 डॉलर अधिक है।

निकट भविष्य में बाजार सूत्रों को विदेशी मांग की संभावना कम नजर आ रही है लेकिन घरेलू बाजार में स्थिति अच्छी रहेगी। भारत के पास लगभग 17,000 टन काली मिर्च का भंडार है। कोच्चि के कारोबारियों के अनुसार यह भंडार सर्दियों तक पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

काली मिर्च के भंडार की स्थिति के कारण वियतनाम पर कीमतें कम करने का दबाव बनता रहा है। इस देश के पास अभी भी 35,000 टन काली मिर्च का भंडार है और अगली फसल आने से पहले वह इसे खपाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

Advertisement
First Published - September 5, 2008 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement