facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

सौ डॉलर से नीचे आने पर तेल आपूर्ति घटाएगा ओपेक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:42 PM IST

सेंटर फॉर ग्लोबल एनर्जी की स्टडी में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमत को 100 डॉलर प्रति बैरल से कम होने से रोकने की खातिर ओपेक अगले साल की पहली तिमाही में तेल की आपूर्ति में कटौती कर सकता है।


सीजीईएस की स्टडी में कहा गया है कि अगले साल की पहली तिमाही में ओपेक रोजाना 3 लाख बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति कम कर सकता है जबकि इसके बाद वाली तिमाही में यह आंकड़ा रोजाना 5 लाख बैरल तक पहुंच सकता है।

वैसे इस बात की उम्मीद कम है कि इस बाबत ओपेक के सदस्य देश 9 सितंबर को होने वाली बैठक में इस बात का ऐलान करें। जब तक कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे नहीं जाती, ओपेक इस तरह का ऐलान नहीं कर सकता। रिपोर्ट के मुताबिक, जब कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से नीचे चली जाएगी तो ओपेक आपूर्ति में कमी करेगा।

Advertisement
First Published - August 19, 2008 | 1:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement