facebookmetapixel
Advertisement
Gold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

अच्छा सेब ही सुधारेगा किसानों की सेहत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:44 PM IST

निजी क्षेत्र के बड़ी कंपनियां सेब खरीदने के लिए सीधे हिमाचल प्रदेश के किसानों से संपर्क कर रही हैं। ऐसे में किसानों पर भी इस बात का दबाव बढ़ गया है कि उत्तम गुणवत्ता वाले सेब का उत्पादन करें।


सीधे किसानों से सेब खरीदने वाली कंपनियों में अदानी, मदर डेयरी, देव भूमि कोल्ड चेन ग्रुप शामिल हैं। वर्तमान में सेब उत्पादक गुणवत्ता से ज्यादा मात्रा पर ध्यान दे रहे हैं और उत्पाद को परंपरागत मंडियों में बेच रहे हैं। जहां सेब की गुणवत्ता जांचने का कोई मानक तय नहीं है।

लेकिन जब निजी क्षेत्र की कंपनियां सीधे सेब की खरीदारी करने लगेंगी, तो उत्पादकों को गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखना होगा, क्योंकि यह तय है कि कंपनियां उत्तम किस्म के सेबों की खरीदारी में ही रुचि लेंगी। सोलन स्थित वाई.एस. परमार विश्वविद्यालय के बागवानी विशेषज्ञ एस.पी. भारद्वाज के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर किसान पैदावार की मात्रा बढ़ाने में जुटे रहते हैं, गुणवत्ता से उनका कोई लेना-देना नहीं रहता है।

उनका मानना है कि अधिक पैदावार होगी, तो उनका मुनाफा ज्यादा होगा। भारद्वाज का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादक मुख्यत: ग्रॉफ्टेट किस्म (कलम किस्म) का उत्पादन करते हैं, जबकि दुनिया के अन्य देशों में सेब उत्पादन के लिए क्लोन किस्म का इस्तेमाल किया जाता है।

उनके मुताबिक, क्लोन किस्म से सेब की गुणवत्ता जहां बेहतर रहती है, वहीं पैदावार भी अच्छा होता है। यही वजह है कि किसान इस किस्म को अपना कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कुछ जागरूक किसानों ने इस तकनीक से सेब की खेती शुरू की है, लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है।

प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष हरि चांद का कहना है कि निजी कंपनियां किसानों से सीधे खरीदारी में रुचि ले रही हैं। इससे किसानों को उनके उत्पाद की सही कीमत मिल रही है, क्योंकि पहले बिचौलिए किसानों को उपज की सही कीमत नहीं देते थे। हरी चांद का कहना है कि अगर किसान सेब की गुणवत्ता पर ध्यान दें, तो उन्हें उपज से और मुनाफा होने की संभावना है।

किसानों पर दबाव

किसानों से सीधे सेब खरीदने हिमाचल प्रदेश पहुंच रही हैं निजी कंपनियां
किसानों को अब देना होगा फसल की गुणवत्ता पर भी ध्यान
सीधे खरीदारी से किसानों को मिलेगी उपज की सही कीमत

Advertisement
First Published - August 26, 2008 | 2:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement