facebookmetapixel
Advertisement
महिलाओं के हाथ में मोबाइल और बैंक खाता तो आया, लेकिन संपत्ति अब भी दूर, रिपोर्ट ने खोली हकीकतराज्यों ने अप्रैल में खर्च किया सिर्फ 1.85% पूंजीगत बजट, विकास परियोजनाओं की रफ्तार क्यों धीमी?सरकार को मिल सकती है राहत, यूरिया की कीमतें आधी होने से बदलेगा समीकरणबैंकों का लोन 215 लाख करोड़ रुपये के पार, क्या संकेत दे रहे हैं आंकड़े?होममेकर के लिए SC का ऐतिहासिक फैसला, अब नहीं होगी उनके योगदान की अनदेखी₹2,000 करोड़ के ऑर्डर बुक के बाद Ashok Leyland की अगली बड़ी तैयारी क्या है?मोहनदास पई की चेतावनी: AI में निवेश नहीं किया तो विदेशी कंपनियां छीन लेंगी बाजारभारत में EY का पहला AI Experience Center लॉन्च, क्या अब कंपनियों का पूरा बिजनेस मॉडल बदलने वाला है?नीति आयोग की बैठक में राज्यों ने खोला विकास का पिटारा, केंद्र से मांगे लाखों करोड़ के प्रोजेक्ट और पैकेजStocks To Watch Today: IRCTC, Infosys, Tata Capital समेत ये दिग्गज स्टॉक्स आज करेंगे बाजार में हलचल

Oil prices: मजबूत अमेरिकी उत्पादन के संकेत से तेल में गिरावट

Advertisement

कमजोर डॉलर से तेल मांग बढ़ सकती है, क्योंकि इससे खरीदारों के लिए अन्य मुद्राओं के जरिये कच्चा तेल खरीदना सस्ता हो जाएगा।

Last Updated- November 15, 2023 | 10:51 PM IST
Earnings of oil marketing companies will increase in the fourth quarter!

दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक अमेरिका में उत्पादन चरम पर रहने के संकेतों के बीच बुधवार को तेल कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट वायदा 29 सेंट की गिरावट के साथ 82.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी वेस्ट टैक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 32 सेंट की कमजोरी के साथ 77.94 डॉलर पर था।

चीन की आर्थिक गतिविधि अक्टूबर में बढ़ गई, क्योंकि औद्योगिक उत्पादन तेजी से बढ़ा और खुदरा बिक्री वृद्धि अनुमान से ज्यादा रही, जो दुनिया की इस दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत संकेत है।

कई प्रमुख देशों में धीमी आर्थिक वृद्धि के अनुमान के बावजूद पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और उसके सहयोगियों (ओपेक+) के साथ साथ इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी ने भी इस साल के लिए तेल मांग वृद्धि के अनुमान बढ़ा दिए हैं।

तेल ब्रोकर पीवीएम के जॉन इवांस ने एक रिपोर्ट में कहा कि तेल कीमतों पर दबाव आपूर्ति की वजह से देखा जा सकता है, क्योंकि अमेरिका में कच्चे तेल के लिए उत्पादन चरम पर रह सकता है, जबकि दुनिया के इस सबसे बड़े उत्पादक से तेल आंकड़ा जारी करने में विलंब होने से निवेश हालात ज्यादा अस्पष्ट हो गए हैं।

पिछले सप्ताह सिस्टम अपग्रेड के कारण हुए विलंब के बाद अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) ने दो सप्ताह में अपनी पहली तेल इन्वेंट्री रिपोर्ट बुधवार को जारी की।

कमजोर डॉलर से तेल मांग बढ़ सकती है, क्योंकि इससे खरीदारों के लिए अन्य मुद्राओं के जरिये कच्चा तेल खरीदना सस्ता हो जाएगा।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement