facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनक

खाड़ी के तूफान से बढ़ा तेल का भाव

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:42 PM IST

छह सप्ताह का निचले स्तर के बाद एक बार फिर न्यू यॉर्क में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह मेक्सिको की तरफ बढ़ते तूफान और देश के चौथे सबसे बड़े तेल उत्पादक ईरान के न्यूक्लियर रिसर्च नहीं रोकने के फैसले से बढ़ता तनाव है।


अमेरिकी भविष्यवक्ताओं ने कहा कि तूफान के मेक्सिको की खाड़ी में आने के बाद उसके बड़ी भारी आंधी में बदलने की संभावना 29 प्रतिशत की है। अमेरिका के कुल तेल उत्पादन में मेक्सिको की खाड़ी की हिस्सेदारी एक चौथाई की है।

अमेरिकी अधिकारियों ने 19 जुलाई को कहा कि अगर ईरान यूरेनियम का भंडार बढ़ाने पर प्रतिबंध लगाने के बदले संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक मदद की पेशकश पर दो सप्ताह के भीतर अपना जबाव नहीं देता है तो उसे और ‘अधिक  विलगन’ का जोखिम उठाना होगा। ह्यूस्टन स्थित लिपो ऑयल एसोसिएट्स एलएलसी के प्रेसिडेंट एन्ड्रयू लिपो ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘नेशनल हरीकेन सेंटर के अनुसार उष्णदेशीय तूफान डॉली मेक्सिको की खाड़ी पार करते हुए टेक्सास के सुदूर दक्षिणी हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है।

न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की अगस्त डिलीवरी वाले सौदे में एक प्रतिशत या 1.25 डॉलर की बढ़ोतरी हुई और इसका कारोबार 130.13 डॉलर प्रति बैरल पर किया जा रहा था। सिंगापुर में इसकी कीमत दिन  के 1.25 बजे 129.70 डॉलर प्रति बैरल थी। सौदे के मूल्य में 41 सेंट या 0.3 प्रतिशत की कमी आई और 18 जुलाई को इसका निपटान 128.88 डॉलर प्रति बैरल पर किया गया जो 5 जून के बाद की सबसे कम कीमत थी।

ईरान का रुख

19 जुलाई को जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय वार्ता के दौरान नाभिकीय संवर्ध्दन रोकने के पश्चिमी देशों के प्रयासों को इरान ने ठुकरा दिया था। अगर वर्तमान प्रस्ताव का इरान ने जबाव नहीं दिया तो उस पर नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

ब्रेंट क्रूड

ब्रेंट कच्चे तेल के सितंबर सेट्लमेंट की कीमत में लंदन के आईसीई फ्यूचर्स यूरोप एक्सचेंज पर 0.8 प्रतिशत की वृध्दि देखी गई, इसका कारोबार 131.18 डॉलर प्रति बैरल पर किया जा रहा था। सिंगापुर में दोपहर 1.04 बजे इसका कारोबार 131.10 डॉलर प्रति बैरल पर किया जा रहा था।

Advertisement
First Published - July 21, 2008 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement