facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO, AI और ग्रीन एनर्जी से बदलेगी रिलायंस की तस्वीर, 5 ब्रोकरेज को दिख रहा 32% तक अपसाइडपुरानी बाइक-कार में भरवा रहे हैं E20 पेट्रोल? ₹10 हजार तक बढ़ सकता है मेंटेनेंस खर्च10 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची लोन ग्रोथ, ICICI Bank, HDFC Bank और SBI बने ब्रोकरेज के टॉप पिकGold, Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना-चांदी उछले, विदेशी बाजार में भाव नरमतेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानStock Market Update: सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 24,150 के पार; Tata Motors और Cipla बने स्टारDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंता

कोयला वायदा शुरू करेगा एनसीडीईएक्स

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:02 PM IST

बिजली उत्पादन के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल होने कोयले पर अब वायदा कारोबारियों की नजरें टिक गयी हैं।


देश का दूसरा सबसे बड़ा जिंस एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) अपने कारोबार में बढ़ोतरी के लिए कोयले का वायदा कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहा है। एक्सचेंज ने वायदा आयोग के पास इसके लिए आवेदन भी कर दिया है। उम्मीद है जल्द ही इस कारोबार के लिए हरी झंडी भी मिल जाएगी।

एनसीडीईएक्स के सूत्रों के मुताबिक कंपनी को सिर्फ वायदा नियंत्रक आयोग से मंजूरी मिलने का इंतजार है। कोयले के वायदा के लिए पूरी योजना तैयार कर ली गयी है। फिलहाल नागपुर व सूरत में इसके  लिए डिलिवरी सेंटर बनाए जाएंगे। एक्सचेंज के अधिकारियों के मुताबिक कोयले के वायदा शुरू होने से सबसे अधिक फायदा असली उपभोक्ताओं को होगा।

सूत्रों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले के भाव में पिछले आठ सालों में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। वर्ष 2000 में कोयले की कीमत जहां प्रति शार्ट टन 30 डॉलर थी वह जून, 2008 में 123.50 डॉलर प्रति शार्ट टन के स्तर पर देखी गयी। अमेरिका में कोयले का वायदा कारोबार न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में होता है।

एनसीडीईएक्स के अधिकारियों का कहना है कि कोयले के उत्पादकों के साथ बिजली उत्पादकों को भी हेजिंग का एक प्लेटफार्म मिल जाएगा। जानकारी के मुताबिक विश्व में सालाना 6.2 बिलियन टन कोयले की खपत होती है और इनमें से 75 फीसदी का इस्तेमाल बिजली के उत्पादन के लिए किया जाता है।

वर्ष, 2006 में विश्व में कोयले का उत्पादन 6.19 अरब टन रहा। इस दौरान भारत में 44.73 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया गया। एनसीडीईएक्स को उम्मीद है कि कोयले के वायदा शुरू होने से उनके कुल कारोबार में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।

वायदा बाजार के अन्य सूत्रों का कहना है कि इन दिनों मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज व एनसीडीईएक्स दोनों के बीच नये-नये जिंसों के वायदा को शुरू करने की होड़ लगी हुई है। पिछले महीने एमसीएक्स ने एनर्जी एक्सचेंज की शुरुआत की। उसके बाद धनिया का वायदा शुरू हुआ। अब एनसीडीईएक्स भी धनिया का वायदा शुरू कर रहा है।

सूत्रों का कहना है कि धनिया के वायदा कारोबार के लिए वायदा नियंत्रक आयोग के पास एमसीएक्स व एनसीडीईएक्स दोनों ने लगभग एक साथ ही आवेदन किए थे। लेकिन आयोग की तरफ से एमसीएक्स को इसकी इजाजत पहले दे दी गयी।

एनसीडीईएक्स को इस बात का भी मलाल है। सूत्रों का यह भी कहना है कि एमसीएक्स हो या फिर एनसीडीईएक्स दोनों ही इन दिनों उस प्रकार के जिंसों के बाजार को खंगालने में लगी है जिसकी तस्वीर महंगाई बढ़ने पर आम उपभोक्ताओं के जेहन में एकदम से नहीं आती है।

Advertisement
First Published - August 8, 2008 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement