facebookmetapixel
SBI YONO के यूजर्स पर मंडरा रहा ठगी का खतरा, सरकार ने दी चेतावनीBudget 2026: बजट से पहले एक्सपर्ट्स को NPS और पेंशन सिस्टम में सुधार को लेकर सरकार से बड़ी उम्मीदेंBudget 2026: AMFI ने रखीं 27 मांगें; टैक्स में राहत और डेट फंड के लिए ‘इंडेक्सेशन’ लाभ बहाल करने की मांग कीBudget 2026: टैक्स में कोई बड़ी कटौती नहीं होगी, पर सैलरीड क्लास को कुछ राहत मिलने की संभावनाBudget 2026: म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को टैक्स राहत की उम्मीद, रिटेल निवेश और SIP बढ़ाने पर नजरIndigo ने DGCA को दिया भरोसा: 10 फरवरी के बाद कोई फ्लाइट कैंसिल नहीं होगी, पायलटों की कमी हुई दूरJio BlackRock AMC का इन्वेस्टर बेस 10 लाख तक: 18% नए निवेशक शामिल, 2026 का रोडमैप जारीBudget 2026: MSME सेक्टर और छोटे कारोबारी इस साल के बजट से क्या उम्मीदें लगाए बैठे हैं?PhonePe IPO को मिली SEBI की मंजूरी, कंपनी जल्द दाखिल करेगी अपडेटेड DRHPBudget 2026: क्या इस साल के बजट में निर्मला सीतारमण ओल्ड टैक्स रिजीम को खत्म कर देगी?

LPG Cylinder Price: नए साल की पहली सुबह LPG ग्राहकों को बड़ी राहत! सस्ता हुआ 19 किलो वाला सिलेंडर; चेक करें नई दरें

LPG गैस की नई कीमत 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लागू होगी। हालांकि, 14 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Last Updated- January 01, 2025 | 7:45 AM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

LPG Commercial Cylinder New Price: नए साल में सरकार ने LPG ग्राहकों को राहत भरा तोहफा दिया है। आज से लिक्विड पेट्रोलियम गैस यानि रसोई गैस (LPG) की कीमतों में 14 रुपए 50 पैसे की कटौती की गई है। LPG गैस की नई कीमत 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लागू होगी। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलु LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। LPG सिलेंडर की नई कीमत आज से ही पूरे देश में लागू होगी।

किस शहर में कितने रेट में मिलेगा कमर्शियल LPG सिलेंडर

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज से 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 1804 रुपए का मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1818.50 रुपए थी। इसके अलावा कोलकाता में यह 1911 रुपए में मिलेगा। मुंबई में आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर 1756 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 14.5 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और वहां इसकी कीमत 1,966 रुपए हो गए हैं.

सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में साल 2025 में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 जनवरी 2025 को दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 803 रुपए का मिलता रहेगा। इसके अलावा घरेलू LPG सिलेंडर की मुंबई में 802.50 रुपए, चेन्नई में 818.50 रुपए और पटना में 892 रुपए ही रहेगी।

पांच महीने तक लगातार बढ़ा था कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 

बता दें कि दिसंबर 2024 में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 16.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यह लगातार पांचवां महीना था, जब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था।  दिल्ली में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 172.5 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जबकि कोलकाता और चेन्नई में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम में 171 रुपए का इजाफा देखा गया था। मुंबई कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा 173 रुपए बढ़े थे. 

First Published - January 1, 2025 | 7:26 AM IST

संबंधित पोस्ट