facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

कटौती से केरल के किसान नाराज

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:52 PM IST

केंद्र सरकार के खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में कटौती करने के फैसले से केरल के हजारों नारियल किसान प्रभावित हो सकते हैं।


ये किसान पहले से ही कीमतों में गिरावट से परेशान हैं। आयात शुल्क में कटौती से स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंद ने केंद्र द्वारा खाद्य तेलों जिनमें काजू का तेल भी शामिल है, पर से आयात शुल्क में कटौती के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों पर शुल्क जहां जुलाई 2006 में 89.4 फीसदी थी, वहीं पिछले दो सालों में इसे घटाकर 20 फीसदी कर दिया गया है।


अच्युतानंद ने कहा कि यूपीए सरकार किसानों की हितैषी होने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार असल में वैश्वीकरण को बढ़ावा देकर किसानों को संकट में डाल रही है।


केरल की एलडीएफ सरकार और किसान संगठन ने कहा है कि आयात शुल्क में कटौती से 31 लाख किसान बुरी तरह प्रभावित होंगे। केरल सरकार का तर्क है कि अपरिष्कृत काजू तेल पर आयात शुल्क 45 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी तथा परिष्कृत तेल पर आयात शुल्क 52 फीसदी से घटाकर 27.5 फीसदी करने से भारतीय बाजार में काजू तेल की बाढ़ आ जाएगी।

Advertisement
First Published - March 22, 2008 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement