facebookmetapixel
Advertisement
मोटी कमाई का मौका! इस हफ्ते NSE, HERO मोटर्स समेत 11 कंपनियों के आएंगे IPO, पैसा रखें तैयारब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा की

उत्पादन प्रभावित होने के बीच मांग बढ़ने से गुड़ महंगा

Advertisement

संक्रांति तक गुड कीमतों में तेजी जारी रह सकती है क्योंकि इसकी मांग मजबूत रहने वाली है

Last Updated- December 28, 2022 | 4:53 PM IST
Jaggery costlier due to increase in demand amid production being affected
Creative Commons license

कोहरा पड़ने से गुड़ का उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जबकि ठंड से इसकी मांग बढ़ रही है। उत्पादन कम होने के बीच मांग बढ़ने के कारण गुड़ की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। कारोबारियों के मुताबिक संक्रांति तक गुड कीमतों में तेजी जारी रह सकती है क्योंकि इसकी मांग मजबूत रहने वाली है।

सप्ताह भर में 200 रुपये क्विंटल महंगा हुआ गुड़

उत्तर प्रदेश स्थित मुजफ्फरनगर गुड़ की प्रमुख मंडी है। इस मंडी के कारोबारी अरुण खंडेलवाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि बीते कुछ दिनों से कोहरा पड़ने से मौसम खराब है। जिससे गुड़ का उत्पादन कम हो रहा है। उत्पादन कम होने से मंडी में गुड़ की आवक भी घटी है। इन दिनों मंडी में 6,000 मन (40 किलोग्राम) गुड़ की आवक हो रही है, जबकि सप्ताह भर पहले 8,000 मन से ज्यादा आवक हो रही थी। आवक घटने से मंडी में गुड़ के दाम भी बढ़ रहे हैं। सप्ताह भर में गुड़ के थोक भाव 200 रुपये क्विंटल बढ़ चुके हैं। इस समय मंडी में गुड़ 2,750 से 3,225 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। दिल्ली के गुड कारोबारी देशराज पप्पी कहते हैं कि कोहरे से उत्पादन प्रभावित होने से गुड़ की कीमतों में तेजी आई है। साथ ही मांग बढ़ने से भी गुड़ महंगा होने को बल मिला है।

यह भी पढ़ें: Bullion Roundup: सोने की कीमतों में 372 रुपये की नरमी, चांदी 800 रुपये फिसली

आगे और महंगा हो सकता है गुड़

कारोबारियों के मुताबिक मकर संक्रांति तक गुड़ की कीमतों में और तेजी आ सकती है। देशराज कहते हैं कि संक्रांति के लिए गुड़ की मांग काफी रहती है। ऐसे में आगे गुड़ की कीमतों में 200 रुपये क्विंटल की और तेजी आ सकती है। कोहरे से आगे गुड़ उत्पादन ज्यादा प्रभावित होने पर इसके भाव 400-500 रुपये क्विंटल तक भी बढ़ सकते हैं। खंडेलवाल ने कहा कि आगे गुड़ की कीमतें काफी हद तक कोहरे के कारण प्रभावित होने वाले इसके उत्पादन पर निर्भर करेंगी।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement