facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

Bullion Roundup: सोने की कीमतों में 372 रुपये की नरमी, चांदी 800 रुपये फिसली

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 3:36 PM IST
Gold

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई । यूएस डॉलर इंडेक्स में मजबूती की वजह से फिलहाल सोने और चांदी की वैश्विक कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

इससे पहले मंगलवार को वायदा बाजार यानी एमसीएक्स (MCX) पर सोना 54,997 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि चांदी की कीमत 70 हजार के स्तर को पार करने के बाद कारोबार की समाप्ति के समय 69,801 रुपये किलोग्राम पर थी।

घरेलू वायदा बाजार

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 54,997 रुपये के मुकाबले 54,923 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। यह  54,610 रुपये के न्यूनतम और 54,950 रुपये के उच्चतम दायरे में कारोबार करने के बाद 372 रुपये यानी 0.68 फीसदी गिरकर 54,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

चांदी का बेंचमार्क मार्च वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 69,801 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 69,659 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 69,000 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम और 69,860  के उच्चतम दायरे में कारोबार करने के बाद यह 798 रुपये यानी 1.14 फीसदी की नरमी के साथ 69,003 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू हाजिर बाजार

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, सोना (999) आज 48 रुपये की मजबूती के साथ 54,687 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोना (995) और सोना (916) भी क्रमश: 48 रुपये और 44 रुपये की वृद्धि के साथ 54,468 और 50,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए। चांदी हालांकि 512 रुपये की गिरावटके साथ 68,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 1,801.57 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। जबकि चांदी की हाजिर कीमतों में 1.54 फीसदी की नरमी देखी गई।

विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.14 फीसदी की मजबूती है।

 

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement