facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market: सेंसेक्स 76,800 के पार! तेल सस्ता, बाजार में तीसरे दिन भी तेजीSIP में बड़ा अलर्ट! रिकॉर्ड हाई पर खाते, लेकिन नए निवेशक क्यों नहीं टिक रहे?China Shock 2.0: क्या यूरोप की फैक्ट्रियां बंद कर देगा चीन?G-7 Summit: डेढ़ साल बाद आमने-सामने आए मोदी-ट्रंप, अभिवादन स्वीकार किया हुई संक्षिप्त बातचीतसरकारी आदेश पर Google ने Telegram ऐप को प्ले स्टोर से हटाया, Apple भी उठा सकती है ऐसा कदमGold ETF में निवेश पर AMCs की रोक, अब क्या करें निवेशक– खरीदें, बेचें या होल्ड करें?SGB में मिला मल्टीबैगर रिटर्न, 219% से ज्यादा बढ़ी वेल्थ; ₹1 लाख के बने ₹3.19 लाखSuzlon Energy फिर पकड़ेगा रफ्तार! नए रोडमैप पर ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग के साथ दिए अगले टारगेटHome Loan Insurance: 70% खरीदार 45 साल से कम उम्र के, होम लोन इंश्योरेंस को लेकर क्यों बढ़ी दीवानगी?Golden Crossover: गोल्डन क्रॉसओवर के बाद रडार पर आए ये 3 शेयर, विश्लेषकों को 13% तक तेजी की उम्मीद

सहकारी चीनी मिलों को सरकार गारंटी पर उपलब्ध कराएगी ऋण

Advertisement

राज्य सरकार की गारंटी पर सहकारी चीनी फैक्ट्री को पूर्व में स्वीकृत अतिदेय ऋण का पुनर्निर्माण करने से पहले उधारकर्ता को स्टेट बैंक को बकाया ब्याज का पूरा भुगतान करना होगा

Last Updated- September 07, 2023 | 6:47 PM IST
Sugar mills are giving attractive offers to farmers and workers demand increase in wages

वित्तीय संकट में फंसी सहकारी चीनी मिलों को सरकार राज्य सहकारी बैंक से सरकार की गारंटी पर ऋण उपलब्ध कराएगी। यह ऋण नियम एवं शर्तों के अधीन उपलब्ध कराने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। आठ फीसदी की ब्याज दर और भुगतान की समय सीमा आठ साल होगी।

कैबिनेट ने महाराष्ट्र राज्य केंद्रीय सहकारी बैंक (MSCCB) द्वारा चीनी मिलों को दिए गए लोन के लिए बैंक गारंटी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। MSCCB ने 8 फीसदी पर कर्ज और आठ साल के भुगतान समय की पेशकश की है। सहकारिता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन मिलों पर कोई बकाया लोन नहीं है और जिनकी कुल संपत्ति लोन राशि का कम से कम डेढ़ गुना है, वे लोन के लिए पात्र है। इसके अलावा, हमने निदेशकों पर व्यक्तिगत रूप से देनदारी तय करने का फैसला किया है, उनकी व्यक्तिगत संपत्तियों को ऋण के लिए उत्तरदायी माना जाएगा। इस ऋण का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है।

राज्य सरकार की गारंटी पर सहकारी चीनी फैक्ट्री को पूर्व में स्वीकृत अतिदेय ऋण का पुनर्निर्माण करने से पहले उधारकर्ता को स्टेट बैंक को बकाया ब्याज का पूरा भुगतान करना होगा। उसके बाद, शेष मूलधन और नए ऋण की सिफारिश कुल मिलाकर 8 वर्षों तक ऋण के पुनर्भुगतान के लिए 6 वर्षों की समान 12 अर्ध-अवधि किस्तों में रहेगी, जिसमें दोनों के लिए 2 वर्ष की छूट अवधि होगी। यह छूट अवधि केवल इस ऋण के लिए लागू होगी।

इथेनॉल परियोजना में फैक्ट्री के सह-उत्पादन और उत्पादित उप-उत्पादों की बिक्री से प्राप्त राशि को जमा करने के लिए स्टेट बैंक में एक अलग एस्क्रो खाता खोलना होगा और फैक्टरी को वर्गीकृत करने के लिए स्टेट बैंक को पावर ऑफ अटॉर्नी देनी होगी।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement