facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनक

एक लाख टन दाल आयात करेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:42 PM IST

कीमत में बढ़ोतरी को लेकर आशंकित सरकार ने 1 लाख टन दाल आयात करने का फैसला किया है। इस संबंध में सरकारी एजेंसी पीईसी की तरफ से निविदा जारी की गयी है।


इधर 12,000 टन रिफाइन वनस्पति तेल का ठेका सिंगापुर की एक कंपनी को दे दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम तक घरेलू बाजार में दाल की बिक्री के लिए भी निविदा जारी की जा रही है।

सरकारी निविदा के मुताबिक 50,000 टन दाल का आयात सितंबर-अक्तूबर के दौरान होगा तो बाकी का आयात नवंबर-दिसंबर के दौरान किया जाएगा। 25 जुलाई निविदा भरने की अंतिम तारीख है। यह आयात कनाडा या फिर अमेरिका से किया जाएगा क्योंकि अमेरिका व कनाडा की कंपनी ही इस बोली में भाग ले सकती है। 3 जुलाई को सरकार ने तुअर, लेमन तुअर व चने दाल के कुल 3400 टन की बिक्री की।

17 जुलाई को लगभग इतनी ही मात्रा में और दालें बेची गईं। पीईसी ने तुअर 23770 रुपये प्रति टन, लेमन तुअर 27180 रुपये प्रति टन व 24270 रुपये प्रति टन चने की दाल की बिक्री की। व्यापारियों के मुताबिक इन दालों को तैयार करने में 3-4 रुपये प्रति किलोग्राम का अतिरिक्त खर्च आएगा।

सूत्रों के मुताबिक 11 जुलाई को खाद्य तेल के आयात के लिए निविदा जारी हुई थी और उसका ठेका सिंगापुर की कंपनी इंटर कॉन्टिनेंटल को दिया गया है। अगस्त-सितंबर महीने के दौरान इन तेलों की डिलिवरी कर दी जाएगी। कंपनी को चैन्नई बंदरगाह पर डिलिवरी के लिए 1239.48 डॉलर प्रति टन की दर से ठेका दिया गया।

Advertisement
First Published - July 21, 2008 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement