facebookmetapixel
Defence Budget 2026: रक्षा क्षेत्र को GDP का 2% हिस्सा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद डिफेंस सेक्टर को बूस्टBudget 2026: शिक्षा सुधार, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर सरकार का बड़ा फोकसStock Market: STT बढ़ते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी 2% टूटेBudget 2026: सिविल और डिफेंस एविएशन के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूटBudget 2026: राज्यों के राजस्व बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूरBudget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखा

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, MCX पर फिसले भाव; जानिए आज के ताज़ा रेट

Gold Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 279 रुपये की गिरावट के साथ 96,193 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- July 09, 2025 | 9:34 AM IST
Gold

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत घरेलू बाजार में नरमी के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,07,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव गिर गए। सोना गिरावट के साथ ही खुला।

सोना के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 279 रुपये की गिरावट के साथ 96,193 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 96,472 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 294 रुपये की गिरावट के साथ 96,178 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,257 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,157 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 96 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,889 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,07,985 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 165 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,820 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,07,938 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,07,800 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

ALSO READ | विदेशी निवेश और व्यापार समझौते की उम्मीद से रुपये में दिखी तेजी, डॉलर के मुकाबले 22 पैसे हुआ मजबूत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसली, सोना भी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,310.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,316.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,300.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.93 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 36.72 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

First Published - July 9, 2025 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट