facebookmetapixel
Advertisement
Breakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: आज बाजार में तेजी के आसार! सुबह-सुबह आई बड़ी खबरक्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरार

Gold-Silver Price: सोना 200 रुपये टूटा, चांदी 2,200 रुपये लुढ़की

Advertisement

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का बनाने वाले इकाइयों की कमजोर उठान के कारण चांदी भी 2,200 रुपये लुढ़ककर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

Last Updated- December 02, 2024 | 10:46 PM IST
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाली सोने की कीमत 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का बनाने वाले इकाइयों की कमजोर उठान के कारण चांदी भी 2,200 रुपये लुढ़ककर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। शुक्रवार को सोना 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स (जिंस बाजार) सोना वायदा 23.50 डॉलर प्रति औंस यानी 0.88 फीसदी गिरकर 2,657.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के सहायक उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) मनीष शर्मा ने कहा कि एशियाई कारोबार के दौरान 2,621 अमेरिकी डॉलर के दिन के कारोबार के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने में गिरावट जारी रही।

शर्मा ने कहा कि यह गिरावट डॉलर में आए सुधार के कारण हुआ। इसे अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और राष्ट्रपति-चुनाव डॉनल्ड ट्रंप के प्रस्तावित शुल्क दर से जुड़ी मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं से बल मिला।

कोटक सिक्योरिटीज के सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला के अनुसार, पिछले हफ्ते कॉमेक्स सोना कमजोर रुख के साथ बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement