facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों की नकल कर रहे फर्जी ऐप पर शिकंजा, Google से अकाउंट हटाने को कहासेंसेक्स सिर्फ 3 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,252 पर, क्यों थम गई बाजार की रफ्तार?सेंसेक्स में आखिरी मिनटों में हेराफेरी का मामला, SEBI ने कसा शिकंजा! जानिए क्या है पूरा मामला?सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांव

सोना 800 रुपये चढ़ा, चांदी में 2,000 रुपये की तेजी

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद पर भारत पर भारी शुल्क लगाने की चेतावनी से भी सोने को बल मिला है

Last Updated- August 05, 2025 | 10:42 PM IST
Gold and Silver price today

स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 98,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 700 रुपये बढ़कर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। सोमवार को इसकी कीमत 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले महीने होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती के चक्र को फिर से शुरू करने को लेकर बढ़ती आम सहमति के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।

उन्होंने कहा, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की नरम रुख वाली टिप्पणियों और पिछले हफ्ते की निराशाजनक रोजगार बाजार रिपोर्ट के कारण कारोबारियों के बीच सितंबर में फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। इससे सोने के कारोबारियों का उत्साह बढ़ा है।

सराफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमतें 2,000 रुपये बढ़कर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मिरे ऐसेट शेयर खान के सहायक उपाध्यक्ष (मुद्रा और जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा, जून में अमेरिकी कारखाना ऑर्डर में गिरावट के कारण हाजिर सोने की कीमतों में सोमवार को लगभग 0.30 फीसदी की तेजी आई और यह 3,375 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

उन्होंने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद पर भारत पर भारी शुल्क लगाने की चेतावनी से भी सोने को बल मिला है और एनडीएफ बाजार में भारतीय रुपया 88 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

इस बीच, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 20.95 डॉलर की गिरावट के साथ 3,352.61 डॉलर प्रति औंस रह गया। कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, सोना 3,430 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर बना हुआ है क्योंकि बाजार आईएसएम सर्विसेज पीएमआई और अमेरिका के नवीनतम व्यापार संतुलन आंकड़ों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हाजिर चांदी 37.39 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 10:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement