facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनक

खाद्य तेल की कीमत में और गिरावट मुमकिन

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:40 PM IST

सरकार के लिए एक और खुशखबरी है। चावल के उबाल कम होने के साथ खाद्य तेलों की धार भी इन दिनों पतली हो रही है।


बीते पंद्रह दिनों के भीतर खाद्य तेलों की कीमत में 3-5 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गयी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख को देखते हुए आने वाले समय में तेल के भाव 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो सकते हैं।

महज पंद्रह दिन पहले जिस पामोलिन ऑयल की कीमत 545 रुपये प्रति दस किलोग्राम थी वह घटकर 490.50 रुपये प्रति दस किलोग्राम के स्तर पर आ गयी। यानी कि 5.50 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट। थोक बाजार में सरसों व सोयाबीन के तेलों में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आ चुकी है। वैसे ही बिनौला व मूंगफली के तेलों में भी 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट है।

गौरतलब है कि मुद्रास्फीति में खाद्य तेलों का योगदान 3.7 फीसदी का होता है। खारी बावली ट्रेडर्स असोसिएशन के महासचिव एवं खाद्य तेलों के थोक कारोबारी हेमंत गुप्ता कहते हैं, ‘मलयेशिया में पामोलीन का तो शिकागो में सोया का जबरदस्त स्टॉक है। पिछले तीन महीने से मलयेशिया में क्रूड पामोलीन ऑयल (सीपीओ) का स्टॉक 20-21 लाख टन के स्तर पर कायम है। वहां तो नयी पेराई तक बंद हो गयी है।’ भारत 55-58 लाख टन खाद्य तेल का आयात करता है और इस कारण अंतरराष्ट्रीय कीमत बहुत हद तक यहां के बाजार को तय करती है।

कारोबारियों के मुताबिक चीन में मलेशिया के तेलों की मांग कम हो गयी है। खाद्य तेलों के आयातक हरीश कहते हैं, ‘खाद्य तेलों का कच्चे तेल के साथ मनोवैज्ञानिक संबंध है। कच्चे तेल की कीमत लगभग 20 डॉलर प्रति बैरल कम हो गयी है तो इसका असर हर हाल में खाद्य तेलों की कीमत पर पड़ेगा। ‘ कच्चे तेल में सुस्ती से बायोडीजल के लिए सोयाबीन व पामोलीन की खपत में कमी आ जाती है। इस बात की भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि सोया व मूंगफली की आगामी फसल पिछले साल के मुकाबले अधिक होगी। इस संभावना से भी खाद्य तेलों की कीमतें प्रभावित हुई हैं।

कारोबारी इस बात को कह रहे हैं कि सरकार खाद्य तेलों के स्टॉक को बनाए रखने के लिए लगातार आयात कर रही है। पिछले पंद्रह दिनों में सरकार ने अपनी विभिन्न एजेंसियों के जरिए 24,000 टन वनस्पति तेलों का आयात किया। सरकार जन वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीबों को बाजार भाव से 15 रुपये प्रति किलोग्राम कम कीमत पर खाद्य तेल वितरित करने जा रही है। इसका असर भी खाद्य तेलों के बाजार पर देखा गया है।

गुप्ता कहते हैं, ‘यही हाल रहा तो खाद्य तेल अभी 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक और मंदा होगा।’ दिलचस्प बात यह है कि देश के अधिकतर राज्यों के कारोबारियों के पास खाद्य तेलों का स्टॉक बहुत ही सीमित है। क्योंकि विभिन्न सूबों की सरकार ने तेल की स्टॉक सीमा तय कर रखी है। सिर्फ उड़ीसा सरकार ने चार दिन पहले इस पाबंदी को खत्म कर दिया है।

Advertisement
First Published - July 21, 2008 | 1:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement