facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Food inflation: मई में गेहूं, चावल और कुछ दालों के खुदरा दामों में तेजी कायम

चावल के दाम अप्रैल में 11.37 फीसदी बढ़े थे और यह मई में कुछ घटकर 11.33 फीसदी पर आ गए थे।

Last Updated- June 13, 2023 | 11:21 PM IST

मई में गेहूं, चावल और कुछ दालों जैसे अरहर के खुदरा दामों में तेजी कायम रही है। इसे देखते हुए सरकार ने इन जिंसों को लेकर कदम उठाए हैं। इसके अलावा कुछ मसालों जैसे जीरे के दामों में मई में 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई।

हालांकि दूसरी तरफ खाद्य मुद्रास्फीति 18 महीने के निचले स्तर 2.91 फीसदी पर आ गई और कुल मुद्रास्फीति जून में 25 महीने के निचले स्तर 4.25 फीसदी पर आ गई। गेहूं में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) की दर एक वर्ष के लिए दोहरे अंकों में बनी रही।

हालांकि यह मई में दस महीने के निचले स्तर 12.61 फीसदी पर आ गई थी जो पिछले इससे महीने 15.39 फीसदी थी। यह इस तथ्य के बावजूद था कि पिछले साल मई में 9.45 फीसदी का उच्च आधार प्रभाव था।

चावल के दाम अप्रैल में 11.37 फीसदी बढ़े थे और यह मई में कुछ घटकर 11.33 फीसदी पर आ गए थे। चावल के दाम बीते आठ महीनों से लगातार दो अंकों में कायम रहे। इसका एक कारण यह भी है कि मई 2022 में कम आधार 2.83 फीसदी था। लोगों पर गेहूं और चावल की महंगाई का कम ही असर पड़ा। इसका कारण यह है कि सरकार की मुफ्त अनाज योजना के दायरे में 80 करोड़ लोग हैं। यह योजना इस कैलेंडर साल भी जारी रहेगी।

उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य ने हालिया समय में गेहूं के दाम बढ़ाने में मदद की

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि इस साल गेहूं का उत्पादन ज्यादा होने का अनुमान है लेकिन खरीद कम रही। इससे मार्केट में गेहूं के दामों में उछाल आ गया। यह समस्या बीते साल शुरू हुई थी, जब उत्पादन कम हुआ था और यूक्रेन संघर्ष के कारण निर्यात बढ़ा था। फिर गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि बीते साल की दिक्कतों और 2023 में उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य ने हालिया समय में गेहूं के दाम बढ़ाने में मदद की।

अलनीनो के असर के कारण दालों के दाम चढ़ने शुरू हो गए। इससे तूर और उड़द के दाम बढ़े। सबनवीस ने कारोबारियों के अनुमान के हवाले से कहा कि इन दालों के दाम बढ़ने का असर दलहन पर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि इसलिए दाम चढ़े रहेंगे और उत्पादन बेहतर होने पर ही नीचे आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि खरीफ की फसल में न्यूनतम समर्थन मूल्य में हालिया बढ़ोतरी के कारण भी दाम कुछ चढ़ेंगे।

First Published - June 13, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट