facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

स्टील और लौह अयस्क के निर्यात पर लगेगी पाबंदी!

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:00 PM IST

स्टील कंपनियों को एक बार फिर सरकारी झटका लग सकता है। बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए सरकार स्टील के प्लैट प्रॉडक्ट के निर्यात पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है।


सचिवों की समिति ने कहा है कि स्टील के फ्लैट प्रॉडक्ट की कीमत पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो मजबूर होकर सरकार या तो इसके निर्यात पर लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी कर देगी या फिर इसके निर्यात पर पाबंदी लगा देगी।

यह भी कहा जा रहा है कि घरेलू बाजार में लौह अयस्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने केलिए इसके निर्यात पर पाबंदी लगाई जा सकती है। साथ ही स्टील के लॉन्ग प्रोडक्ट पर निर्यात शुल्क बढ़ाया जा सकता है। जनवरी से अब तक स्टील की कीमतों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है और महंगाई के आंकड़े को दहाई अंक में पहुंचाने में इसका भी बड़ा योगदान है।

सरकार ने 13 जून को फ्लैट रोल्ड प्रॉडक्ट, ग्लैवनाइज्ड आयरन, पाइप और टयूब्स को निर्यात डयूटी के दायरे से बाहर कर दिया था। इससे पहले ऐसे प्रॉडक्ट पर 5 से 15 फीसदी की एड वेलोरम डयूटी लगती थी। इसके अलावा स्टील के लंबे प्रॉडक्ट मसलन सरिया, एंगल आदि पर एक्सपोर्ट डयूटी 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई थी। लौह अयस्क पर भी 15 फीसदी की एड वेलोरम ड्यूटी लगाई गई थी।

सचिवों की समिति ने कहा है कि घरेलू बाजार में स्टील की उपलब्धता बढ़ाने और इसकी बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए स्टील मंत्रालय और राजस्व विभाग से संपर्क कर उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे। मंत्रालय इस प्रस्ताव को अगस्त के पहले हफ्ते से लागू करने की सोच रही है, जब स्टील कंपनियों द्वारा कीमत न बढ़ाने के आश्वासन की अवधि (तीन महीने) समाप्त हो जाएगी। मंत्रालय मौजूदा हालात में उपलब्ध सारे विकल्प पर विचार करेगा।

Advertisement
First Published - July 17, 2008 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement