facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

काली मिर्च के उत्पादन में गिरावट का अनुमान

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:03 PM IST

काली मिर्च के विभिन्न उत्पादक देशों की फसलों और भंडारों के नवीनतम आकलन के अनुसार इस साल काली मिर्च के वैश्विक बाजार में आपूर्ति की कमी हो सकती है।


हालांकि, केरल के वयनाड और इडुक्की के काली मिर्च की खेती करने वाले किसानों के अनुसार दिसंबर से शुरू होने वाले अगले सीजन के दौरान उत्पादन में 40 प्रतिशत की कमी हो सकती है। इस प्रकार कम उत्पादन और घरेलू मांग बेहतर होने से भारत की बाजार परिस्थितियां वैश्विक धारणा की तुलना में भिन्न हैं।

कीमत अधिक होने से (3,525 रुपये प्रति टन) भारत वैश्विक बाजार में अब अग्रणी विक्रेता नहीं रह गया है। भारत में काली मिर्च का भंडार अधिक नहीं है और निर्यात करने योग्य भंडार का लगभग 100 प्रतिशत कमोडिटी एक्सचेंजों के पास है। किसानों के पास भी इसका भंडार नहीं है क्योंकि पिछले साल की फसल का महत्वपूर्ण हिस्सा पहले ही बेचा जा चुका है।

यद्यपि, ब्राजील और इंडोनेशिया की फसल आने के बाद वैश्विक कीमतों में गिरावट हो सकती है लेकिन घरेलू बाजार में शीतकालीन मांग बढ़ने से भारतीय मूल्यों में परिवर्तन की उम्मीद कम है। कोच्चि स्थित एक निर्यातक ने बताया कि शीतकालीन मांग की पूर्ति के लिए भी भारत का भंडार कम है।

वियतनाम के रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से जुलाई की अवधि के दौरान 58,000 टन का निर्यात करने के बाद इस देश के पास अभी भी 50,000 टन काली मिर्च का भंडार है। वर्तमान सीजन में ब्राजील में कुल 35,000 टन काली मिर्च के उत्पादन का अनुमान है।

लेकिन काली मिर्च के बाजार पर इंडोनेशिया के उत्पादन का सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है। विभिन्न सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशिया में 15,000 से 20,000 टन काली मिर्च का उत्पादन हो सकता है।

Advertisement
First Published - August 15, 2008 | 4:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement