facebookmetapixel
Advertisement
NEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायलFortis में 19% और Medanta में 18% तक रिटर्न की उम्मीद, Hospital Stocks पर बुलिश मोतीलाल ओसवालसीमेंट सेक्टर में फिलहाल चुनिंदा दांव की सलाह, JK Cement बनी नुवामा की टॉप पिक

कपास आयात पर शुल्क खत्म

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:06 AM IST

कपास की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशानी झेल रहे कपड़ा उद्योग की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कपास आयात पर लगने वाले सीमा शुल्क को हटा दिया है।


गौरतलब है कि कपास आयात पर अब तक 10 फीसदी का मूल सीमा शुल्क और 4 फीसदी विशेष अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता था।, यानी कुल मिलकार कपास आयात पर आयातकों को 14 फीसदी के शुल्क का भुगतान करना पड़ता था।

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी किस्मों के कपास आयात पर से विशेष अतिरिक्त शुल्क के साथ सीमा शुल्क हटा लिया गया है। इसके अलावा, कच्चे कपास पर से स्थानीय करों के रीफंड भी हटा ली गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने दी।

उल्लेखानीय है कि कपास आयात पर से सीमा शुल्क हटाने और निर्यात के नियमन की मांग के समर्थन में 3,000 यार्न मिल मालिकों ने बुधवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि इस साल जनवरी से कपास की कीमतों में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कपड़ा उद्योग की लागत बढ़ रही थी, वहीं दूसरे देशों से भी भारतीय कपड़ा निर्यातकों को कड़ी चुनौती मिल रही थी, जिससे कारोबारियों को खास नुकसान उठाना पड़ रहा था।

कपास आयात को सस्ता करने के मकसद से इस पर लगने वाले 14 फीसदी सीमा शुल्क को सरकार ने खत्म कर दिया है

Advertisement
First Published - July 10, 2008 | 12:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement