facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

रेकॉर्ड उत्पादन के बावजूद कॉफी संघ ने दिया संयमित निर्यात का सुझाव

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:02 PM IST

दुनिया के सबसे बड़े कॉफी उत्पादक ब्राजील में साल 2008-09 में 4.585 करोड़ कॉफी बैग का रेकॉर्ड उत्पादन होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय कॉफी संघ (आईसीओ) ने निर्यातकों को सचेत किया है। आईसीओ का कहना है कि कॉफी का उत्पादन में चक्रीय उतार-चढ़ाव होता रहता है।

मौजूदा सीजन में कॉफी का रेकॉर्ड उत्पादन हुआ है लेकिन तय है कि अगले सीजन में इसके उत्पादन में कमी होगी। इसलिए आईसीओ ने निर्यातकों से कहा है कि वे 2008 और 2009 में कॉफी का योजनाबद्ध तरीके से निर्यात करें।

आईसीओ के कार्यकारी निदेशक नेस्टर ओसोरियो ने मासिक संदेश में कहा कि हर दो साल में एक साल उच्च उत्पादन का और दूसरा न्यून उत्पादन का होता है। चूंकि 2008-09 सीजन में कॉफी का अत्यधिक उत्पादन हुआ है इसलिए निर्यातकों को अगले साल होने वाले न्यूनतर उत्पादन के लिए अभी से तैयार हो जाना चाहिए।

इस चीज को ध्यान में रखते हुए ही निर्यातकों को 2008 और 2009 में कॉफी निर्यात की योजनाएं बनानी चाहिए। रेकॉर्ड उत्पादन के बावजूद इस साल ब्राजील में कॉफी का भंडार काफी कम है।

अगले साल इसका उत्पादन काफी कम रहने के अनुमान के चलते इसके निर्यात को थामने की बात कही जा रही है। अनुमान है 08-09 के दौरान ब्राजील में कॉफी की घरेलू खपत 1.8 करोड़ बैग से अधिक की होगी।

ओसेरियो ने बताया कि ब्राजील के उत्पादन बढ़ने के चलते इसके वैश्विक उत्पादन अनुमान में संशोधन करना पड़ा है। अब अनुमान लगाया गया है कि इस साल 13.1 करोड़ बैग का उत्पादन होगा।

इसके भाव के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अगस्त में अधिकांश जिंसों की कीमतें घटने के बीच कॉफी की कीमत पर भी अंकुश लगा है।

Advertisement
First Published - September 22, 2008 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement