facebookmetapixel
Advertisement
NEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायलFortis में 19% और Medanta में 18% तक रिटर्न की उम्मीद, Hospital Stocks पर बुलिश मोतीलाल ओसवालसीमेंट सेक्टर में फिलहाल चुनिंदा दांव की सलाह, JK Cement बनी नुवामा की टॉप पिक

प्लैटिनम की मांग बढ़ने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:00 AM IST

ऑटोमोटिव, आभूषण और फार्मा क्षेत्र में प्लैटिनम की खपत को देखते हुए भारत में प्लैटिनम की सालाना खपत में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।


एक अधिकारी ने बताया कि प्लैनिटम की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के बावजूद वित्त वर्ष 2010 तक प्लैटिनम की सालाना खपत वर्तमान 10 टन से 12 टन तक पहुंच जाएगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के एक अधिकारी ने बताया कि भारत में प्लैटिनम की सालाना खपत 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है और वित्त वर्ष 2010 तक यह 12 टन तक पहुंच जाएगी।

सोना, चांदी और कच्चे तेल के वायदा कारोबार में बाजार की अगुआई कर रहे एमसीएक्स ने पिछले महीने प्लैटिनम में वायदा कारोबार शुरू किया है और इसमें कारोबारियों ने अच्छी खासी दिलचस्पी दिखाई है। शुक्रवार को प्लैटिनम का सितंबर वायदा 27931 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

जून में जब एमसीएक्स में प्लैटिनम वायदा शुरू हुआ था तब यह  28450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। अधिकारी के अनुसार, प्लैटिनम के कीमत की 93 फीसदी साम्यता सोने की कीमत से और 94 फीसदी साम्यता चांदी से है।इसकी कीमत में भारी उतार-चढ़ाव उस समय देखा गया था जब अमेरिकी कार की विदेशों में मांग घटने के संकेत मिलने लगे थे।

Advertisement
First Published - July 14, 2008 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement