facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Cotton Future Trade: 6 महीने बाद Cotton वायदा कारोबार शुरू, भाव नरम

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 2:38 PM IST
India faces limited gains, more pain from trade war between US and China

Cotton (कपास) के वायदा कारोबार की आज 6 महीने बाद फिर से शुरुआत हुई। पहले दिन Cotton की वायदा कीमतों में नरमी देखी जा रही है। पिछले साल अगस्त महीने में Cotton के वायदा कारोबार पर रोक लगी थी। अगस्त 2022 में Cotton के वायदा भाव एक लाख रुपये प्रति कैंडी तक पहुंच गए थे। इसके बाद SEBI ने इसके वायदा कारोबार पर रोक लगाई गई थी। किसानों ने Cotton के सही दाम न मिलने के कारण पिछले महीने SEBI के दफ्तर पर धरना दिया था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को Cotton के वायदा कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Cotton का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 63,000 रुपये प्रति कैंडी (356 किलो) के भाव पर खुला और यह दिन के 62,920 रुपये के निचले स्तर तक चला, जबकि इसका दिन का उच्च स्तर 63,520 रुपये प्रति कैंडी दर्ज किया गया। खबर लिखे जाने के समय यह 340 रुपये नरमी के साथ कारोबार कर रहा था। Cotton का जून कॉन्ट्रैक्ट 63,660 रुपये पर खुला और इसने 63,560 रूपये का निचला और 63,700 रूपये प्रति कैंडी का उपरी स्तर छुआ। खबर लिखे समय यह 40 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

ओरिगो कमोडिटीज में सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने बताया कि बीते कुछ दिनों से Cotton के हाजिर भाव 29 से 30 हजार रुपये प्रति bales (170 किलो) के दायरे में चल रहे हैं। इसके भाव पिछले साल 20 मई को 49,241 रुपये प्रति bales(गांठ) के रिकॉर्ड स्तर से 39 फीसदी टूट चुके हैं।

अक्टूबर 2022 से शुरू हुए इस सीजन में भाव 13 फीसदी गिर चुके हैं। अगले कुछ दिनों में Cotton की आवक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आगे Cotton के हाजिर भाव नरम ही रह सकते हैं। वायदा कीमतों के बारे में अगले कुछ दिनों में सही पता चल पाएगा।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 2:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement