facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’

सितंबर के बाद चीनी निर्यात पर रियायत बंद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 PM IST

कृषि एवं खाद्य मंत्री शरद पवार ने आज कहा कि चीनी मिलों को निर्यात के लिए माल भाड़े में मिलने वाली रियायत को सरकार सितंबर के बाद जारी नहीं रखेगी।


29 अगस्त को वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि सरकार को चीनी निर्यात के लिए सहायता उपलब्ध कराना समाप्त करना चाहिए क्योंकि देश से पर्याप्त चीनी का निर्यात हो चुका है। तटीय मिलों को माल भाड़े में प्रति टन 1,350 रुपये और गैर-तटीय मिलों को 1,450 रुपये की मिलने वाली सहायता 30 सितंबर को समाप्त होने वाली है।

इस सहायता की घोषणा उद्योग को सहारा देने के लिए की गई थी। उल्लेखनीय है कि उस समय रेकॉर्ड उत्पादन से मूल्यों में 35 से 40 प्रतिशत की कमी आई थी और चीनी उद्योग भारी दबाव के दौर से गुजर रहा था। इस कारण चीनी मिलों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा था। चीनी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर गिरावट देखी गई।

बजाज हिंदुस्तान के शेयर की कीमतों में 7 प्रतिशत की कमी आई और यह 162.80 रुपये पर बंद हुआ जबकि रेणुका शुगर्स के शेयर की कीमतों में 5.68 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 117.15 रुपये पर बंद हुआ। 2007-08 के चीनी सीजन (अक्टूबर से सितंबर) के दौरान देश से रेकॉर्ड 45 लाख टन चीनी की लदाई होने का आकलन किया गया है।

खाद्य मंत्रालय ने प्रमुख उत्पादक राज्यों के गन्ना आयुक्तों के साथ परामर्श कर वर्ष 2008-09 सीजन में (अक्टूबर से सितंबर) 220 लाख टन चीनी के उत्पादन का अस्थायी आकलन किया है। साल 2007-08 के उत्पादन की तुलना में यह 17 प्रतिशत कम है। इससे चीनी की कीमतों में मजबूती आई है। जुलाई महीने से कीमतों में लगभग 25 प्रतिशत की वृध्दि हुई है और फिलहाल यह 1,800 रुपये प्रति क्विंटल है।

Advertisement
First Published - September 13, 2008 | 12:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement