facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में शांति का असर! सोयाबीन के भाव फिसले, क्या ₹6,500 तक आएगी कीमत?LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामालNALCO, Hindalco: एल्युमिनियम शेयरों से निकलने का वक्त? रिपोर्ट में 30-40% डाउनसाइड की चेतावनीApple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! MacBook और iPad हुए महंगे, कंपनी ने बताई बड़ी वजह₹12.48 लाख करोड़ की AMC, आखिर क्यों खास है SBI Mutual Fund IPO?Apollo से Medanta तक, इन 4 Hospital Stocks में बड़ा मौका! ब्रोकरेज दिया 40% तक का टारगेट

कंपनी-कमोडिटी निशाने पर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:26 PM IST

महंगाई की मार से बेचैन सरकार की ओर से कीमतों पर अंकुश लगाने के मकसद से कई कदम उठाए गए हैं।


अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और फारवर्ड मार्केट कमीशन भी कुछ कठोर मौद्रिक उपाय अपनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर अंकुश  लगाया जा सके। इसके तहत आरबीआई कंपनियों और कमोडिटी व्यापारियों को बैंकों की ओर से दी जाने वाली क्रेडिट सुविधाओं की समय अवधि में कुछ कटौती करने का इरादा बना रहा है।


उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कंपनियों को अधिकतम 180 दिनों की वर्किंग कैपिटल की छूट दी जाती है, जिसे घटाकर 15 से 30 दिन किया जा सकता है। गौरतलब है कि दीर्घावधि के लिए 3 से 5 साल के लिए लोन दिया जाता है, लेकिन वर्किंग कैपिटल के तहत अल्पावधि के लिए ऋण मुहैया कराया जाता है।


कमोडिटी मार्केट की विनियामक संस्था फारवर्ड मार्केट कमीशन भी इस बारे में सख्त रुख अपना रही है। उसने पहले ही सभी कमोडिटी एक्सचेंजों को इस बारे में हिदायत दे दी है कि वायदा कारोबार में होने वाले लिक्विड करार और ट्रेडिंग पैटर्न पर कड़ी नजर रखे। एफएमसी के चेयरमैन बी. सी. खटुआ ने कहा है कि लिक्विड करार के लिए समय और कीमत की जानकारी बाजार के कारोबारियों को होनी चाहिए और एक्सचेंज को खासतौर से इस बारे में नजर रखनी होगी।

Advertisement
First Published - April 15, 2008 | 3:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement