facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

‘स्टील की कृत्रिम किल्लत पैदा कर रही हैं कंपनियां’

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:14 PM IST

देश के खनन उद्योग ने आरोप लगाया है कि स्टील बनाने वाली कंपनियों ने कार्टल बनाकर स्टील की किल्लत पैदा कर दी है और अपनी जेब भर रही है।


खनन उद्योग का कहना है कि मांग-आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए सरकार को ऐसे कार्टल को तोड़ना ही होगा। इसके साथ खनन उद्योग ने स्टील अलॉय के निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए 25 फीसदी की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने की मांग की है।


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज ने कहा है कि स्टील बनाने वाली 7-8 कंपनियों ने कार्टल बना लिया है और ये लोग मिलकर स्टील की कीमतें बढ़ा देते हैं। कि ये कंपनियां स्टील की कृत्रिम कमी पैदा कर अपनी जेब भर रही हैं। फेडरेशन ने कहा है कि टाटा स्टील और सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया मोटा मुनाफा कमा रही हैं।


उन्होंने कहा कि इन दोनों कंपनियों के पास अपना खदान है, जहां से वे सिर्फ ट्रांसफर कॉस्ट पर कच्चा माल प्राप्त करती हैं। फेडरेशन के महासचिव ने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि इन परिस्थितियों में स्टील की कीमतों में कमी लाने के लिए सबसे पहले कार्टल को तोड़ना होगा ताकि घरेलू बाजार में मांग-आपूर्ति की स्थिति में सुधार हो सके।


ये कंपनियां अपने मोटे मुनाफे का इस्तेमाल भारत से बाहर बंद या बीमार पड़ी स्टील कंपनियों की खरीद या फिर देश में या देश से बाहर नए खदान के डिवेलपमेंट में कर रही हैं।

Advertisement
First Published - April 7, 2008 | 1:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement