facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

रसायन आयातक ड्रैगन को छोड़ चले भारत की ओर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:45 PM IST

एक बार फिर भारत रासायनिक (केमिकल) उत्पादों के खरीदारों का प्रमुख केंद्र बनने वाला है।


ओलंपिक खेलों को देखते हुए चीनी सरकार ने पेइचिंग से पांच किलोमीटर के दायरे में 257 रसायनों की बिक्री एवं उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया है, इसे देखते हुए रसायनों के खरीदार अब चीन के बजाए भारत से रसायनिक उत्पादों का आयात कर रहे हैं।

रसायन के खरीदारों के रुख से भारत के रसायन निर्यात में लगभग 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, खासतौर से केमिकल हब कहे जाने वाले राज्य गुजरात से। नुकसानदेह रसायनों के उठपादन पर प्रतिबंध लगाए जाने से पेइचिंग और उसके आसपास के कई फैक्ट्रियों के बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार के खरीदारों ने, जो पहले चीन से खरीदारी करते थे, अब भारत से रसायनिक उत्पादों का आयात शुरु कर दिया है।

उद्योग से जुड़े लोगों का अनुमान है कि भारत के रसायनिक उत्पादों के निर्यात में 20 से 25 फीसदी की बढ़त हुई है जिसमें गुजरात का स्थान महत्वपूर्ण है। गुजरात में भारत के कुल रसायनिक उत्पादों के 65 प्रतिशत का उत्पादन होता है। इंडियन केमिकल काउंसिल के गुजरात हिस्से के चेयरमैन और जर्मनी की बहुराष्ट्रीय कंपनी ह्यूबाच कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवि कपूर ने कहा, ‘निश्चित तौर पर निर्यात में बढ़ोतरी हुई है लेकिन चालू तिमाही के अंत में वास्तविक आंकड़े का पता चलेगा।

हालांकि, खरीदारों ने चीन से भारत का रुख किया है। ऐसा लगता है कि भारत फिर से उसकी खरीदारी का प्रमुख केंद्र बन रहा है।’ चीन के कुछ हिस्सों में रसायनिक उत्पादों के उत्पादन और बिक्री पर लगा प्रतिबंध भारतीय रसायन उद्योग के लिए वरदान साबित हो रहा है। डाई, इंटरमेडिएट्स, मूलभूत रसायन और अन्य उत्पादों के निर्यात में हाल में तेजी आई है।

Advertisement
First Published - July 22, 2008 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement