facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सल्फ्यूरिक व फॉस्फोरिक एसिड के निर्यात पर पाबंदी के आसार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:05 PM IST

खाद उत्पादकों को सल्फ्यूरिक और फॉस्फोरिक अम्ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए सरकार इनके निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की संभावनाओं पर विचार कर रही है।


इन दो कच्चे मालों की भारी किल्लत और बहुत अधिक कीमत से जूझ रहे खाद निर्माताओं ने पहले ही इनके निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। सल्फ्यूरिक अम्ल सिंगल सुपर फॉस्फेट खाद का प्रमुख कच्चा माल है जबकि फॉस्फोरिक अम्ल का प्रयोग डाइ-अमोनियम फॉस्फेट बनाने में किया जाता है।

सल्फ्यूरिक और फॉस्फोरिक अम्ल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए खाद मंत्रालय ने आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) के लिए एक नोट तैयार कर लिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘हम यह नहीं चाहते कि सल्फ्यूरिक और फॉस्फोरिक अम्ल के निर्माता घरेलू खाद उद्योग को अपने उत्पाद कम कीमत पर बेचें। वे अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के हिसाब से कीमत प्राप्त करने के हकदार हैं।’

हालांकि , उन्होंने कहा कि भारत गंधक, सल्फ्यूरिक अम्ल और फॉस्फोरिक अम्ल का आयातक है, इसे इन जिंसों का निर्यात नहीं करना चाहिए। निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने से अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में भी कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि भारत के आयात की बढ़ती मांगों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतें बढ़ रही हैं। वर्तमान में, सल्फ्यूरिक अम्ल का 13,000 रुपये प्रति टन और फॉस्फोरिक अम्ल का 90,000 रुपये प्रति टन सेअधिक के मूल्यों पर आयात किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि निर्यात पर प्रतिबंध लगने से सल्फ्यूरिक अम्ल और फॉस्फोरिक अम्ल के निर्माताओं को अपना खाद संयंत्र लगाने की प्रेरणा मिल सकती है। सरकार की वर्तमान नीतियों के अनुसार इन दोनों जिसों के आयात और निर्यात पर शुल्क नहीं लगाया जाता है। नामीबिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चिली, इजिप्ट और मलयेशिया सलफ्यूरिक अम्ल के लिए भारत के प्रमुख निर्यात बाजार हैं।

फॉस्फोरिक अम्ल का 98 प्रतिशत बांग्लादेश को भेजा जाता है। 2007-08 के अप्रैल-दिसंबर के दौरान 2.95 लाख टन सल्फ्यूरिक अम्ल का निर्यात किया गया। वित्त वर्ष 2006-07 की पूरी अवधि में 37,043 टन का निर्यात किया गया था। इसी प्रकार 07-08 के अप्रैल से दिसंबर के दौरान 30,430 टन फॉस्फोरिक अम्ल का निर्यात किया गया।

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 12:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement