facebookmetapixel
Advertisement
श्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतराग्लोबल बनेगा ‘आधार’: UIDAI की नई योजना का CEO सौरव विजय ने किया ऐलान₹50,000 की सैलरी में घर और कार दोनों कैसे खरीदें? एक्सपर्ट ने बताया पूरा फाइनेंशियल प्लानस्पेस सेक्टर में भारत-फ्रांस का बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों के साथ स्पेस डील हुई पक्कीमहाराष्ट्र को मिलेंगी 2 नई फिल्म सिटी, रामटेक और नाशिक में तैयार होंगे हाईटेक शूटिंग केंद्रमहाराष्ट्र की नई केमिकल पॉलिसी: 5,000 एकड़ का मेगा प्रोजेक्ट, खुलेंगे रोजगार के नए द्वारIPO में लगाया है पैसा? आज पता चलेगा शेयर मिला या नहीं, Pranav Constructions का अलॉटमेंट ऐसे करें ऑनलाइन चेकअगस्त में म्युचुअल फंड्स में आए ₹41,354 करोड़, AUM ₹87 लाख करोड़ के पार, SIP का टूटा रिकॉर्ड!

चावल मिल मालिकों की शिकायतों के समाधान के लिए केंद्र ने मोबाइल ऐप पेश किया

Advertisement

इस ऐप का उपयोग करके मिल मालिक आसानी से अपने मोबाइल की मदद से शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्हें केवल एक बार पंजीकरण करना होगा और उसके बाद कितनी भी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं

Last Updated- October 29, 2024 | 6:39 AM IST
Pralhad Joshi

FCI-GRS mobile app: केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को चावल मिलों के लिए एफसीआई शिकायत निवारण प्रणाली (एफसीआई-जीआरएस) का मोबाइल ऐप पेश किया। सरकार ने यह कदम पारदर्शिता, जवाबदेही और हितधारकों की संतुष्टि बढ़ाने के मकसद से उठाया है।

सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए प्रमुख एजेंसी है। इस अवसर पर जोशी ने कहा कि चावल मिलों को खाद्य सुरक्षा प्रणाली के महत्वपूर्ण अंशधारक और अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि सरकार ‘‘उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप चावल मिल मालिकों की शिकायतों के समाधान में मदद करेगा। इस मोबाइल ऐप को एंड्रॉयड फोन उपयोगकर्ता गूगल पे स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जोशी ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम करने के साथ यह भी सुनिश्चित कर रही है कि उपभोक्ताओं को उचित दरों पर खाद्य उत्पाद मिलें।

Also read: सरेंडर वैल्यू पर नए नियमों से एसबीआई लाइफ पर होगा बहुत कम असर: अमित झिंगरन

इस ऐप का उपयोग करके मिल मालिक आसानी से अपने मोबाइल की मदद से शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्हें केवल एक बार पंजीकरण करना होगा और उसके बाद कितनी भी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। ऐप शिकायत की स्थिति के बारे में वास्तविक समय में अपडेट सूचना प्रदान करता है, जिससे मिल मालिकों को अवगत कराया जाता है और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। एफसीआई शिकायत मिलने पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए स्वचालित रूप से संबंधित नोडल अधिकारियों को सौंप देगा।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 6:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement