facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

काली मिर्च की जबरदस्त किल्लत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:06 PM IST

काली मिर्च का बाजार पिछले तीन-चार सप्ताह से आपूर्ति की भारी कमी के दौर से गुजर रहा है, यद्यपि इस मसाले का कारोबार वायदा एक्सचेंजों में सक्रिय रूप से हो रहा है और इंडिया पीपर ऐंड स्पाइस ट्रेड एसोसिएशन (आईपीएसटीए) द्वारा हाजिर मूल्यों की सूचना दैनिक आधार पर उपलब्ध कराई जा रही है।

छोटे और मंझोले किसानों तथा स्टॉकिस्टों के काली मिर्च का भंडार ख्त्म हो चुका है क्योंकि उनके पूरे भंडार की बिक्री पहले ही हो चुकी है।

किसानों के अनुसार, केवल धनी किसान, जिन्हें अपने भंडार को खाली करने की कोई जल्दी नहीं है, ने काली मिर्च बचा कर रखा हुआ है।

वास्तव में उनकी योजना फसल के अगले सीजन के दौरान मूल्य में होने वाली अनुमानित भारी बढ़ोतरी से लाभ कमाना है।

इसके अतिरिक्त, नैशनल कमोडिटी एक्सचेंज के भंडार में सितंबर डिलिवरी के बाद 3,500 टन की कमी आई है और तबसे फार्मगेट काली मिर्च की उपलब्धता नहीं के बराबर है।

दिसंबर तक, जब अगले सीजन की कटाई शुरू होती है, तब तक एक्सचेंज के भंडारगृहों में और काली मिर्च पहुंचने की उम्मीद कम है।

आईपीएसटीए में कोई स्पॉट कारोबार नहीं चल रहा है और क्षेत्रीय एक्सचेंज पिछले कुछ महीनों से केवल सांकेतिक मूल्य उपलब्ध करा रहे हैं। इसकी वजह भारत में काली मिर्च के प्रमुख बाजार कोच्चि में आवक का कम होना है।

एक बड़ी कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘अपने 25 सालों के कारोबारी अनुभव में मैंने इस तरह की परिस्थिति नहीं देखी है जहां हाजिर बाजार में कोई बेचने वाला नहीं है और स्टॉकिस्ट कीमतों के बारे में बात भी नहीं करना चाहते हैं।

निकट माह के वायदा सौदों की कीमत आईपीएसटीए द्वारा प्रकाशित कीमतों की तुलना में काफी नीचे के स्तर पर आ गई थी।’ उन्होंने कहा कि 20 साल पहले हम ऐसी परिस्थिति से रुबरू हुए थे जब वायदा कारोबार हाजिर मूल्यों से कम कीमत पर किया जा रहा था।

Advertisement
First Published - September 24, 2008 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement