facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

अप्रैल तक भारत से 4.24 लाख टन चीनी का निर्यात

Advertisement

अधिकतम खेप सोमालिया को 92,758 टन, उसके बाद अफगानिस्तान को 66,927 टन, श्रीलंका को 60,357 टन और जिबूती को 47,100 टन की खेप भेजी गई है। 

Last Updated- May 12, 2025 | 11:54 PM IST
Sugar Stocks

भारत ने चालू विपणन वर्ष 2024-25 में अप्रैल माह तक 4.24 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें से 92,758 टन की अधिकतम खेप सोमालिया को भेजी गई है। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। भारत में विपणन वर्ष 2024-25 के लिए चीनी निर्यात की अनुमति 20 जनवरी, 2025 को दी गई थी। निर्यात के लिए अनुमति कुल मात्रा 10 लाख टन है।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के अनुसार, मिलों ने चालू विपणन वर्ष में 30 अप्रैल तक कुल 4,24,089 टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें से इस साल अप्रैल तक सफेद चीनी का निर्यात 3.27 लाख टन, परिष्कृत चीनी का 77,603 टन और कच्ची चीनी का 18,514 टन रहा है। इसमें कहा गया है कि करीब 25,000 टन चीनी की लोडिंग चल रही है।

अब तक किए गए कुल निर्यात में से, अधिकतम खेप सोमालिया को 92,758 टन, उसके बाद अफगानिस्तान को 66,927 टन, श्रीलंका को 60,357 टन और जिबूती को 47,100 टन की खेप भेजी गई है। 

Advertisement
First Published - May 12, 2025 | 11:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement