facebookmetapixel
Advertisement
रुपये की कमजोरी से अटके PLI दावे! ऑटो कंपनियों ने सरकार से लगाई गुहारStock Market Today: बाजार खुलते ही बढ़ सकती है हलचल! एशियाई बाजार टूटे, कच्चा तेल 78 डॉलर के पारकंपनियों को बड़ा झटका! मई में नए ऑर्डर 46% घटे, 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कारोबार20% और टूट सकता है भारतीय बाजार! मार्क फेबर की चेतावनी से निवेशकों में बढ़ी चिंताअब घर-गाड़ी नहीं, अनुभवों पर खर्च करेगी नई पीढ़ी! रिपोर्ट में सामने आया बड़ा बदलावSpaceX के मेगा IPO ने बदला खेल! वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी 6 साल के निचले स्तर परUPI के बाद अब ULI बदल सकता है लोन लेने का तरीका, RBI गवर्नर का बड़ा बयान13 साल बाद फिर गूंजेगी ट्रेडिंग की घंटी? 118 साल पुराने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी की तैयारीGDP ग्रोथ से महंगाई तक, RBI के MPC सदस्य ने बताए अर्थव्यवस्था के बड़े जोखिमONGC और Oil India के लिए सरकार की नई रणनीति, अब तेल खोजने पर मिलेगा ज्यादा इनाम

मेंथा वायदा पर 22.5 फीसदी मार्जिन मनी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:40 AM IST

मेंथा ऑयल के बढ़ते वायदा कारोबार को देखते हुए उसकी कीमत पर लगाम लगाने के लिए एमसीएक्स की तरफ से पिछले एक सप्ताह के दौरान इसके मार्जिन मनी में दो मर्तबा बढ़ोतरी की गयी है।


इसकी मार्जिन मनी बढ़कर 22.5 फीसदी हो गयी है। वायदा बाजार में किसी जिंस की खरीदारी के पहले मार्जिन मनी जमा करनी पड़ती है। सूत्रों के मुताबिक, 12 जुलाई से पहले मेंथा ऑयल की खरीदारी के लिए सटोरियों को सिर्फ डेली मार्जिन मनी ही जमा करनी होती थी। जो मात्र 5 फीसदी थी। यानी कि 5 हजार रुपये जमा कर वे 1 लाख रुपये कीमत तक के मेंथा ऑयल खरीद सकते थे।

पिछले महीने मेंथा ऑयल की वायदा कीमत में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गयी। 18 दिनों में मेंथा ऑयल की कीमत में 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। 27 जून को इसकी वायदा कीमत 523 रुपये प्रति क्विंटल थी जो 14 जुलाई को बढ़कर 747 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गयी। भाव में जबरदस्त छलांग के मद्देनजर एमसीएक्स ने नियमों के मुताबिक 12 जुलाई को मेंथा ऑयल की मार्जिन मनी में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। इसके बावजूद सटोरियों की तरफ से जमकर खरीदारी होने पर मंगलवार को इसकी मार्जिन मनी 22.5 फीसदी कर दी गई।

Advertisement
First Published - July 15, 2008 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement