facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

कॉफी निर्यात में 11.81 फीसदी की गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:27 PM IST

31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में भारत के कॉफी निर्यात में 11.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 2.24 लाख टन के स्तर तक उतर आया है।


कॉफी बोर्ड के सीनियर अफसर ने बताया कि निर्यात में गिरावट कम सप्लाई की वजह से हुई है। बोर्ड ने हालांकि इस दौरान 2007-08 के लिए तय किए गए निर्यात लक्ष्य 2.10 लाख टन को पूरा कर लिया।


कॉफी बोर्ड के चेयरमैन जी. वी. कृष्णा राव ने बताया कि कॉफी की कम उपलब्धता ने निर्यात को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके हमने अपने लक्ष्य से 6.66 फीसदी ज्यादा कॉफी का निर्यात किया। उन्होंने कहा कि 2007-08 के लिए 2.10 लाख टन कॉफी निर्यात का लक्ष्य रखा गया था जबकि पिछले साल हमने 2.20 लाख टन कॉफी का निर्यात किया था।


पिछले साल के मुकाबले कम निर्यात का लक्ष्य इसकी पैदावार के कमी के अनुमान के बाद तय किया गया था। उन्होंने कहा कि असमय बारिश की वजह से इस साल कॉफी की पैदावार का लक्ष्य 2.62 लाख टन का रखा गया था।


बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, रोबस्टा कॉफी के निर्यात में 21.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 1.08 लाख टन केस्तर पर आ गया जबकि अरेबिका कॉफी के निर्यात में 8.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 46685 टन पर आ गया। आंकड़ों के मुताबिक, इंस्टेंट कॉफी का निर्यात पिछले साल के 64984 टन के मुकाबले 69247 टन केस्तर पर पहुंच गया।


भारत से सबसे ज्यादा कॉफी का निर्यात इटली को हुआ और इसके बाद रूस, जर्मनी और बेल्जियम को। इटली को 16 हजार टन कॉफी भेजी गई जबकि रूस को 7493 टन और जर्मनी को 5865 टन माल भेजा गया। अगर निर्यात मूल्य की बात की जाए को यह कुल 2095 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय के साथ-साथ घरेलू बाजार में कॉफी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूयॉर्क के इंटरनैशनल कॉफी एक्सचेंज में अरेबिका की कीमत प्रति 450 ग्राम 130 सेंट के स्तर पर आ गया जबकि  पहले यह 160 सेंट पर था।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement