facebookmetapixel
Advertisement
SBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंदटाटा संस में हिस्सेदारी से पैसा जुटाएगा शापूरजी पल्लोनजी समूह? इन 3 विकल्पों पर चल रही बातचीतसोने की तेजी से बढ़ेगा गोल्ड लोन कारोबार, इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा, मनप्पुरम बना टॉप पिकपैसा डबल! टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की 111% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹16560 का फायदाआज से खुला ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का IPO, 75% प्रीमियम पर लिस्टिंग के मिल रहे संकेत! पैसा लगाएं या नहीं?Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोना-चांदी हुए सस्ते, सोना ₹1.58 लाख के करीब; जानें क्यों गिर रहे भावRupee Outlook: डॉलर के मुकाबले रुपया 95.54 के करीब, एक्सपर्ट बोले 94 तक जा सकता है भावसुभाष चंद्रा के ₹6.25 करोड़ वाले प्लान के खिलाफ अपील की तैयारी में एचडीएफसी बैंक, जानें पूरा मामलाकच्चे तेल में फिर गिरावट, ब्रेंट 88 डॉलर के करीब; क्या 80 डॉलर तक आएगा भाव?

चुनावी गजट बन गया संप्रग का अंतरिम बजट

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:11 AM IST

सोमवार को वित्तमंत्री का कार्यभार संभाल रहे प्रणब मुखर्जी ने अंतरिम बजट पेश किया।
बजट से पहले लोग कयास लगा रहे थे कि चुनावी साल में बजट दरअसल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का चुनावी गजट हो जाएगा। और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
चुनावी वर्ष में सरकार द्वारा आज पेश अंतरिम बजट में अब तक के अपने कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए उम्मीद की गई कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इस बात को पहचानेगी कि ये उपलब्धियां पाने में किसका हाथ रहा। 
वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने लोकसभा में 2009-10 का अंतरिम बजट पेश करते हुए इसमें अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज करने और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण उपायों की घोषणा की गई।
पच्चीस साल पहले भी वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश कर चुके मुखर्जी ने करों में कटौती की घोषणा तो नहीं की, लेकिन संकेत दिया कि करों की दरें कम की जाएंगी और उसका आधार बढ़ाया जाएगा।
देश के संसदीय इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ कि बजट पेश करने के दौरान सदन की बैठक दस मिनट के लिए स्थगित की गई। जनता दल (एस) सांसद वीरेन्द्र कुमार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित की।
मुखर्जी के भाषण में चुनाव हावी रहा, जिसे उन्होंने छिपाने की कोशिश भी नहीं की। उन्होंने भाषण के अंत में कहा कि हमारी जनता अगली सरकार को चुनने के लिए जल्द ही अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेगी।

Advertisement
First Published - February 16, 2009 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement