facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

अंतरिम बजट : कर संरचना में नहीं हुआ कोई फेरबदल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:11 AM IST

अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री का कार्यभार संभाल रहे प्रणब मुखर्जी ने शुल्क दरों और करों में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया है।
हालांकि अप्रैल-मई में होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने यह वादा किया है कि चुनाव के बाद अगर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार बनती है, तो करों की दरों में कमी की जाएगी।
मालूम हो कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को जब गृह मंत्रालय सौंपने के बाद, वित्त मंत्रालय का कार्यभार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जिम्मे था। लेकिन बाइपास सर्जरी की वजह से प्रधानमंत्री छुट्टी पर हैं और वित्त मंत्रालय का कार्यभार विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ही देख रहे हैं।
वर्ष 2008-09 के लिए कर वसूली का संशोधित आकलन 627,949 करोड़ रुपये है, जबकि बजटीय अनुमान 687,715 करोड़ रुपये था। मुखर्जी करों में कोई भी रियायत देने से बचे, क्योंकि यह चुनावों से कुछ महीने पहले पेश किया गया अंतरिम बजट था।
मुखर्जी ने हालांकि अपने भाषण में संकेत दिया कि चुनाव बाद यदि सरकार सत्ता में वापस आई,तो करों की दरें कम की जाएंगी और उसका आधार बढ़ाया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 16, 2009 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement