facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

MP Budget: चुनावी साल में महिलाओं पर फोकस

Advertisement

इस वर्ष जो 13.40 लाख नए मतदाता जुड़े हैं उनमें भी महिलाओं की हिस्सेदारी 7 लाख है

Last Updated- March 04, 2023 | 11:45 AM IST
MP Budget 2023

चुनावी साल में प्रस्तुत मध्य प्रदेश के बजट में आधी आबादी यानी महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। 3.14 लाख करोड़ रुपये के बजट में तकरीबन एक तिहाई यानी 1.02 लाख करोड़ रुपये की राशि महिलाओं को आवंटित करने की बात कही गई है।

उदाहरण के लिए प्रदेश सरकार की नई योजना ‘लाड़ली बहना’ जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की राशि दी जानी है, उसके लिए बजट में 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में इस योजना को कैबिनेट के माध्यम से मंजूरी दी है जिसके तहत 23 से 60 वर्ष तक की आयु वाली महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1,000 रुपये की राशि डाली जाएगी।

महिलाओं पर इतना ध्यान देने की प्रमुख वजह दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। प्रदेश के 5.40 करोड़ मतदाताओं में से करीब 2.60 करोड़ महिलाएं हैं। इस वर्ष जो 13.40 लाख नए मतदाता जुड़े हैं उनमें भी महिलाओं की हिस्सेदारी 7 लाख है।

आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं के महत्व को इस बात से समझा जा सकता है कि बजट के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं ‘मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी’ योजना की भी घोषणा की गई है जिसके तहत सरकार कक्षा 12 में प्रथम श्रेणी हासिल करने वाली बालिकाओं को ई-स्कूटी प्रदान करेगी। हालांकि इस योजना के लिए आवंटित राशि का उल्लेख नहीं किया गया है। महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अन्य योजनाओं की बात करें तो लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया जबकि स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को ब्याज सब्सिडी देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई।

आर्थिक मामलों के जानकार सीए जय नागपाल कहते हैं कि लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को मतदाताओं को लुभाने का प्रयास नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि मध्य प्रदेश में महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण अभी भी एक बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बजट को महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए अनुकूल बताया।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement