facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलानभारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: म्युनिख में मिले जयशंकर-आनंद, मार्क कार्नी की यात्रा से पहले बड़ी तैयारीभारत का अपना ‘सॉवरेन AI’ तैयार! भारतजेन लॉन्च करेगा 17-अरब पैरामीटर वाला ‘परम-2’ मॉडल‘तकनीकी संप्रभुता का नया दौर’, IBM इंडिया के MD संदीप पटेल बोले- सिर्फ डेटा सुरक्षित रखना काफी नहींडिजिटल दुनिया में वॉयस AI की क्रांति: ‘डिफॉल्ट’ मोड बनेगा आवाज, इलेवनलैब्स ने भारत में कसी कमर‘AI और रोजगार का तालमेल जरूरी’, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने दिया विकास का नया मंत्रइस हफ्ते टैरिफ घटाकर 18% कर सकता है अमेरिका, वॉशिंगटन दौरे में कानूनी समझौते पर चर्चामास्टरकार्ड और वीजा कार्डधारकों को ओटीपी की जगह बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा मिलेगी, जल्द लागू होगा पासकी सिस्टमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिवसीय एआई इम्पैक्ट एक्सपो का किया शुभांरभ, दुनिया के एआई दिग्गज होंगे शामिलसब्जियों और खाद्यान्न ने बिगाड़ा बजट: जनवरी में 1.81% के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची WPI दर

Income Tax Slab for AY 2024-25: न कुछ सस्ता हुआ न महंगा, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

Advertisement

सीतारमण ने कहा कि टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग का समय वित्त वर्ष 2013-14 में 93 दिनों से घटाकर अब 10 दिन कर दिया गया है।

Last Updated- February 01, 2024 | 5:21 PM IST
Nirmala Sitharaman-निर्मला सीतारमण

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश कर दिया। उन्होंने छठी बार बजट पेश किया और चुनावी साल होने की वजह से इस बार अंतरिम बजट पेश किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान कहा कि इम्पोर्ट ड्यूटी समेत डायरेक्ट और इन-डायरेक्ट टैक्स की कर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के बाद से टैक्स भरने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ गई है और डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन तीन गुना हो गया है।

टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग 93 दिनों से घटाकर अब 10 दिन

इसके अलावा सीतारमण ने कहा कि टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग का समय वित्त वर्ष 2013-14 में 93 दिनों से घटाकर अब 10 दिन कर दिया गया है। साथ ही रिफंड अब तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने इस दौरान कहा कि सरकार 2025-26 में फिस्कल डेफिसिट को 4.5 प्रतिशत तक कम करने के लिए राजकोषीय सुदृढ़ीकरण (fiscal consolidation) की राह पर आगे बढ़ रही है। वस्तु एवं सेवा कर (GST) का टैक्स आधार वित्त वर्ष 2013-14 से दोगुना से अधिक हो गया है।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 12:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement