facebookmetapixel
Advertisement
₹22,000 करोड़ के कर्ज पर सिर्फ ₹6.25 करोड़! NCLT के फैसले पर भड़के बैंक, रिपेमेंट प्लान के खिलाफ करेंगे अपील500% का मोटा डिविडेंड! NBFC कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनेपाल की भयावह बाढ़ में 97 साल की बुजुर्ग बनीं मिसाल, जानिए मौत को मात देने वाले जांबाजों की दास्तानएयर इंडिया की $1.5 अरब फंडिंग पर बढ़ी हलचल, टेमासेक ने सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया समर्थनमेटा की भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने छोड़ी कंपनी, ओपनएआई से जुड़ीं; सिंगापुर से संभालेंगी कमानबढ़ती कमाई, जल्दी नौकरी व स्टार्टअप्स: क्या युवा अब 30 से पहले ही अपना घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹86.50 तक पाने का मौका1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योतादिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत

Budget 2023 : 3,000 रुपये तक सस्ता हो सकता है टीवी सेट

Advertisement
Last Updated- February 01, 2023 | 7:06 PM IST
Television

लोकल लेवल पर मैन्युफैक्चर्ड टीवी सेट के दाम 3,000 रुपये तक घट सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इम्पोर्ट किए जाने वाले स्पेयर पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को पांच प्रतिशत से घटाकर आधा यानी 2.5 फीसदी कर दिया है।

उद्योग की कुछ कंपनियों का कहना है कि ‘ओपन सेल’ के कंपोनेंट्स पर कस्टम ड्यूटी में कटौती से टीवी के दाम करीब पांच प्रतिशत कम हो सकते हैं।

एलईडी टीवी सेट की मैन्युफेक्चरिंग लागत में 60 से 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ओपन सेल पैनल का होती है। ज्यादातर टीवी बनाने वाली कंपनियां इन पैनलों का आयात करते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा, ‘‘टेलीविजन के मैन्युफेक्चरिंग में वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के लिए टीवी पैनल के ओपन सेल के हिस्सों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को घटाकर 2.5 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया जाता है।’’

उद्योग के लिए एक अच्छा कदम है और इससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण विनिर्माता संघ (CEAMA) के अध्यक्ष एरिक ब्रेगैंजा ने कहा कि इस कदम से सेक्टर का विकास होगा और घरेलू स्तर पर मूल्यवर्द्धन होगा। उन्होंने कहा कि यह उद्योग के लिए एक अच्छा कदम है और इससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय बाजार में थॉमसन, कोडक और व्हाइट-वेस्टिंगहाउस जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के लिए लाइसेंस रखने वाली सुपर प्लास्ट्रोनिक प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं संस्थापक अवनीत सिंह मारवाह ने कहा कि इस कदम से टीवी सेट के दाम पांच फीसदी तक कम हो जाएंगे।

सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील नैय्यर ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से टेलीविजन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के चेयरमैन मनीष शर्मा ने कहा कि मध्यम और उच्च वर्ग दोनों के लिए कर में कटौती की गई है जिससे करदाता के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा और इसके परिणामस्वरूप मांग और खपत बढ़ेगी।

हायर अप्लाइंसेस इंडिया के अध्यक्ष सतीश एन एस ने कहा कि सीमा शुल्क में कटौती से विनिर्माताओं को तो लाभ होगा ही, कई उपभोक्ताओं किफायती दर पर टेलीविजन खरीद पाएंगे जिससे उनकी जीवनशैली बदलेगी।

Advertisement
First Published - February 1, 2023 | 7:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement