facebookmetapixel
Advertisement
शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?RRP इलेक्ट्रॉनिक्स और ओर्विस सेमी मिलकर तैयार करेंगे स्वदेशी लो-लाइट इमेजिंग टेक्नोलॉजीBEL Share Price: नतीजों के बाद 4.5% टूटा शेयर, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानें ब्रोकरेज की रायदेश के औद्योगिक उत्पादन में जोरदार उछाल, जून में IIP ग्रोथ रेट बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंचीIndo-MIM IPO में लगाया है पैसा? आज आएगा अलॉटमेंट, BSE-NSE पर ऐसे करें स्टेटस चेकबार-बार ट्रेन से करते हैं सफर? इन 5 IRCTC  Credit Cards से टिकट बुकिंग पर मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्सदेश से बाहर अगर हुआ हादसा तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफInvesco के दो नए ETF लॉन्च, Sensex और Nifty Bank में निवेश का मौका; जानें किसके लिए हैं बेहतरDMart Share Price: स्टोर खोलने की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, शेयर में बड़ी गिरावट; अब क्या करें निवेशक?

Wardwizard ने नई पैसेंजर और कमर्शियल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की लॉन्च

Advertisement

इसके अलावा, कंपनी ने अपने ब्रांड जॉय ई-बाइक के तहत एक नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर नेमो भी बाजार में उतारा है।

Last Updated- December 13, 2024 | 7:23 PM IST
Wardwizard

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी वार्ड विज़र्ड इनोवेशन्स एंड मोबिलिटी लिमिटेड ने अपने ब्रांड जॉय ई-रिक के तहत नई पैसेंजर और कमर्शियल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की रेंज लॉन्च की है। इसके अलावा, कंपनी ने अपने ब्रांड जॉय ई-बाइक के तहत एक नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर नेमो भी बाजार में उतारा है।

फिलहाल कंपनी अपने बैटरी और अन्य पार्ट्स चीन से आयात करती है, लेकिन जल्द ही इनका उत्पादन भारत में शुरू करने की योजना है। कंपनी ने पैसेंजर और कमर्शियल सेगमेंट में दो-दो नए मॉडल्स लॉन्च किए हैं। कमर्शियल मॉडल्स सभी ऑथराइज्ड डीलरशिप्स पर उपलब्ध होंगे।

वार्ड विज़र्ड देश में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए फ्लीट ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी करेगी। यह साझेदारी लास्ट माइल डिलीवरी, शेयर्ड मोबिलिटी, और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए आधुनिक परिवहन समाधान देने पर केंद्रित होगी। कंपनी ने जॉय ई-बाइक पोर्टफोलियो को मजबूत बनाते हुए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर नेमो लॉन्च किया है। इस मॉडल की बुकिंग आज से सभी ऑथराइज्ड डीलरशिप्स पर शुरू हो गई है।

कंपनी का विजन

कंपनी के चेयरमैन और एमडी यतिन गुप्ते ने कहा कि उनके नए मॉडल पर्यावरण फ्रेंडली हैं और भारतीय सड़कों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। उन्होंने कहा, ” फिलहाल हम प्लास्टिक के सभी पार्ट चीनी से आयात करते हैं। बैटरी के सभी उपकरण भी चीन से आयात किये जाते हैं उन्हे यहां असेंबल किया जाता है। हम जल्द ही बैटरी और अन्य उपकरणों का उत्पादन भारत में शुरू करेंगे। हमारा लक्ष्य उपभोक्ताओं के लिए ईवी को सुलभ और सुरक्षित बनाना है।”

गुप्ते ने यह भी कहा कि ईवी अब विकल्प नहीं, बल्कि समय की मांग बन चुके हैं। कंपनी का उद्देश्य परिवहन के स्थायी और आधुनिक समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे भारत के ईवी सिस्टम को मजबूती मिलेगी।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement