facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली सरकार का राशन कार्ड पर बड़ा फैसला, 2.50 लाख कमाने वालों को भी मिलेगा फ्री राशनHitachi Energy: मुनाफा 97% उछला, ऑर्डर बुक रिकॉर्ड स्तर पर… फिर भी ब्रोकरेज HOLD क्यों बोल रहे?CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व CM पिनराई विजयन के घर ED की छापेमारीNCR में घर की औसत कीमत 3.8 करोड़ रुपये, आखिर कौन खरीद रहा इतने महंगे घर?Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कितने हुए महंगेByju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 महीने की जेल, आखिर सिंगापुर कोर्ट ने क्यों सुनाई सजा?JK Cement के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ती कीमतें और मजबूत डिमांड से 32% तक अपसाइड का अनुमानStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 से नीचे; स्मॉल और मिडकैप में तेजीमुनाफा घटा लेकिन ONGC ने निवेशकों को किया खुश, डिविडेंड का ऐलान, चेक करें डिटेल्सUS-Iran War: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा हमला, कहा- ‘ईरान सरेंडर करे तब भी अमेरिका की जीत नहीं दिखाएंगे’

VIDA V1 स्कूटर दिल्ली, बैंगलोर के बाद अब इन शहरों में भी

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 7:16 PM IST
Hero MotoCorp begins supply of electric scooter 'VIDA' in Delhi

दो-पहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपने इलेक्ट्रिक-दोपहिया वाहन VIDA का देश के लगभग 100 शहरों में विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। VIDA ब्रांड फिलहाल बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली में पहले से ही है। इन शहरों में 50 स्थानों पर 300 चार्जिंग स्टेशन हैं। वहीं कंपनी की विस्तार योजनाएं आठ नए शहरों- पुणे, अहमदाबाद, नागपुर, नासिक, हैदराबाद, चेन्नई, कालीकट और कोच्चि के लिए हैं।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि सभी नई बुकिंग और ग्राहकों को आगे की जाने वाली बिक्री नए मूल्यों में की जाएगी। VIDA V1 प्लस की कीमत अब 1,19,900 रुपये और VIDA V1प्रो की कीमत अब 1,39,900 रुपये होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्यों में दी जाने वाली अलग-अलग सब्सिडी के आधार पर देश में इसके मूल्य अलग-अलग होंगे।

Also Read: भारत में लॉन्च हुई Ducati Monster SP मोटरसाइकिल, जानें कीमत व फीचर्स

उदाहरण के लिए, गुजरात में राज्य की सब्सिडी मिलाकर VIDA V1प्लस 99,900 रुपये और VIDA V1 प्रो 1,19,900 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में मिलेंगे। हीरो मोटोकॉर्प के इमर्जिंग मोबिलिटी बिज़नेस यूनिट (ईएमबीयू) के प्रमुख स्वदेश श्रीवास्तव ने कहा, “हरित परिवहन को जन-जन तक ले जाने और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) श्रेणी की वृद्धि में तेजी लाने के लिए हम पूरे देश में वीडा का तेज विस्तार कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement