facebookmetapixel
Advertisement
‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBI

Maruti Suzuki ने भारत से जापान को ऑफ-रोडर जिम्नी का निर्यात शुरू किया

Advertisement

फ्रोंक्स के बाद जिम्नी बनी दूसरी कार जिसका भारत से जापान को निर्यात, 2024-25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का निर्यात 38% बढ़ा

Last Updated- January 30, 2025 | 10:44 PM IST
Maruti Suzuki Q3 Results

मारुति सुजूकी इंडिया ने जापान को ऑफ-रोडर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) जिम्नी का निर्यात शुरू कर दिया है। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। फ्रोंक्स के बाद यह ऐसी दूसरी कार है, जिसे कंपनी भारत से जापान को निर्यात कर रही है। मारुति ने जून 2023 में भारत में जिम्नी उतारी थी और अक्टूबर 2023 से लैटिन अमेरिका, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका के विभिन्न देशों में इसका निर्यात शुरू किया। जहां साल 2023-24 में भारत से पांच दरवाजों वाली इस कार की 22,000 से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात किया गया, वहीं कंपनी चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने के दौरान जिम्नी की 38,000 से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात कर चुकी है।

फिलहाल मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका इस कार के शीर्ष तीन निर्यात बाजार हैं। हाल ही में जिम्नी की घरेलू बिक्री नरम रही है। जापान की कंपनी सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन के पास मारुति सुजूकी इंडिया में तकरीबन 58 प्रतिशत शेयर हैं।

मारुति का कुल निर्यात हाल ही में घरेलू बिक्री के मुकाबले काफी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। साल 2024-25 की तीसरी तिमाही में मारुति का निर्यात पिछले साल के मुकाबले 38.2 प्रतिशत बढ़कर 99,220 हो गया। इसी अवधि के दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 8.75 प्रतिशत तक बढ़कर 4,66,993 हो गई।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement