facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

भारत में लैम्बोर्गिनी के युवा ग्राहक

Advertisement

2024 में भारत में 113 कारें बिकीं, देश में चौथी डीलरशिप खोलने की तैयारी

Last Updated- March 20, 2025 | 10:56 PM IST
Luxury car makers are preparing to fill the space in small towns

इटली की सुपर लग्जरी कार विनिर्माता ऑटोमोबिली लैम्बोर्गिनी ने साल 2024 में दमदार वित्तीय इजाफा दर्ज किया है और कंपनी के इतिहास में पहली बार उसका राजस्व तीन अरब यूरो को पार गया। कंपनी भारतीय बाजार को लेकर उत्साहित है और यहां उसे यूरोप के अपने प्रतिस्पर्धी ब्रांडों के विपरीत युवा खरीदार देखने को मिल रहे हैं। लैम्बोर्गिनी के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत छठे स्थान पर है।

साल 2024 में भारतीय बाजार में 113 कारें बेचने के बाद अपनी दमदार ऑर्डरों के मद्देनजर साल 2025 के लिए कंपनी का दृष्टिकोण सकारात्मक है। चेयरमैन और मुख्य कार्य अधिकारी स्टीफन विंकेलमैन ने कहा कि उनके पास औसतन डेढ़ साल का ‘ठोस ऑर्डर बैंक’ है। उन्होंने कहा, ‘भारत में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है, यह रिकॉर्ड वाला साल रहा और हम इसे जारी रखने की योजना बना रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि मॉडल संयोजन के लिहाज से करीब 50 प्रतिशत कारें उरुस (एसयूवी) जैसी हैं और बाकी 50 प्रतिशत सुपर स्पोर्ट्स कारें हैं। मांग से उत्साहित होकर कंपनी देश में चौथा शोरूम खोलने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘अगर चीजें परवान चढ़ती हैं, तो चौथी डीलरशिप खोलने की योजना है। यह शुरुआती चरण में है।’ उन्होंने कहा कि देश के तौर पर भारत के आकार को देखते हुए वे चौथी डीलरशिप के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत छठे स्थान पर है और लगभग सभी बाजार बढ़ रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement