facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Hyundai की स्वदेशी पहल से 5,700 करोड़ की बचत, क्रेटा ईवी बनी पहली लोकल बैटरी वाली गाड़ी

Advertisement

चेन्नई और तलेगांव संयंत्रों में 1,200 से ज्यादा कलपुर्जों का स्थानीय निर्माण; क्रेटा ईवी बनी पहली स्वदेशी बैटरी असेंबल ईवी

Last Updated- January 21, 2025 | 10:12 PM IST
Hyundai

ह्युंडै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कंपनी ने स्थानीय रूप से विनिर्माण या 1,200 से ज्यादा कलपुर्जों (इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी पैक समेत) की खरीदारी कर वर्ष 2019 से अब तक विदेशी मुद्रा में करीब 5,700 करोड़ रुपये की बचत की है। एचएमआईएल के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य विनिर्माण अधिकारी गोपालकृष्णन चतपुरम शिवरामकृष्णन ने कहा कि घरेलू विनिर्माण के लिए सरकार के अभियान ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए कंपनी के प्रयासों से देश में स्थानीयकरण की दर 92 प्रतिशत हो गई है।

ह्युंडै ने महाराष्ट्र के तलेगांव में अपने विनिर्माण संयंत्र के लिए स्वदेशीकरण की रणनीति अपनाकर अपना स्थानीय आपूर्तिकर्ता नेटवर्क मजबूत बनाने पर जोर दिया है। यह संयंत्र 2025 की चौथी तिमाही में चालू हो जाने की संभावना है। कंपनी ने दिल्ली में चल रहे ऑटो शो ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में अपने स्वदेशीकरण प्रयासों का प्रदर्शन करके ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

एचएमआईएल ने स्वदेशीकरण योजना के माध्यम से विनिर्माण में 92 प्रतिशत तक स्थानीयकरण हासिल किया है। एचएमआईएल और मोबिस इंडिया ने एचएमआईएल के चेन्नई निर्माण संयंत्र में एक नई इकाई में बैटरी पैक की स्थानीय असेंबलिंग शुरू कर दी है। ह्युंडै की स्वदेशीकरण पहलों की वजह से 2019 से अब तक उसे 5,678 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचत हुई है और 1,400 से ज्यादा लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार मिला है। ह्युंडै क्रेटा इलेक्ट्रिक देश में निर्मित पहली ह्युंडै ईवी बन गई जिसके बैटरी पैक इसी संयंत्र में असेंबल किए गए।

एचएमआईएल ने अपने चेन्नई संयंत्र में 1,238 से ज्यादा कलपुर्जों के लिए 194 विक्रेताओं के साथ भागीदारियां की हैं। अपने पहले चरण में संयंत्र की सालाना असेंबलिंग क्षमता 75,000 बैटरी पैक की है। इसमें कई तरह की बैटरियां असेंबल की जा सकेंगी, जिनमें एनएमसी (लीथियम निकल मैंगनीज कोबाल्ट ऑक्साइड) और एलएफपी (लीथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरियां शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement