facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

Asian Games: भारत ने म्यांमा से 1-1 से ड्रा खेला, पुरुष फुटबॉल के राउंड 16 में किया प्रवेश

छेत्री के गोल की बदौलत टीम ने बढ़त बनायी। पर भारत ग्रुप चरण का अंत जीत से नहीं कर सका।

Last Updated- September 24, 2023 | 7:45 PM IST
23-member Indian team announced for King's Cup, Sunil Chhetri rested

करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) के गोल की मदद से भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम (Indian Football Team) ने रविवार को यहां म्यांमा से 1-1 से ड्रा खेलकर एशियाई खेलों के राउंड 16 में प्रवेश किया।

अब प्री क्वार्टरफाइनल में भारत का सामना सऊदी अरब से होगा। छेत्री ने 23वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट पर गोल किया। म्यांमा के खिलाड़ी हेन जेयार लिन ने बॉक्स के अंदर रहीम अली को गिरा दिया जिससे भारत को पेनल्टी मिली।

लिन को इस ‘टैकल’ के लिए पीला कार्ड दिखाया गया और छेत्री ने इसे गोल में पहुंचाने में कोई चूक नहीं की। छेत्री ने दो दिन पहले दूसरे ग्रुप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी पेनल्टी स्पॉट से ही गोल दागा था। पर म्यांमा ने कियॉ हतवे के 74वें मिनट में किये गये गोल की मदद से बराबरी हासिल की।

चीन पूल में शीर्ष पर

दोनों टीमों के समान अंक थे लेकिन ग्रुप ए से भारत ने दूसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में प्रवेश किया क्योंकि छेत्री की अगुआई वाली टीम ने टूर्नामेंट में म्यांमा से अधिक गोल दागे हैं।

भारतीय टीम का यह अच्छा प्रदर्शन रहा जिसे चीन से शुरुआती मैच में 1-5 से हार मिली थी। फिर उसने बांग्लादेश पर 1-0 से जीत हासिल की। चीन पूल में शीर्ष पर रहा।

भारत ने शुरु से ही जज्बा दिखाया लेकिन फिर खिलाड़ी जूझते नजर आये। हालांकि छेत्री के गोल की बदौलत टीम ने बढ़त बनायी। पर भारत ग्रुप चरण का अंत जीत से नहीं कर सका। दोनों टीमें इस साल इम्फाल में एक दूसरे से भिड़ी थीं जिसमें भारत ने म्यामां को 1-0 से हराया था।

First Published - September 24, 2023 | 7:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट