facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

Asian Games 2023: धोनी से बहुत कुछ सीखा लेकिन कप्तानी का मेरा अपना तरीका- गायकवाड़

गायकवाड़ ने कहा ,‘‘ मैने धोनी से बहुत कुछ सीखा है लेकिन हर व्यक्ति की अपनी शैली होती है।"

Last Updated- October 02, 2023 | 1:15 PM IST
Ruturaj Gaikwad in Asian Games 2023

उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखा है लेकिन पहली बार Asian Games 2023 की क्रिकेट स्पर्धा में भारतीय पुरूष टीम की कप्तानी कर रहे रूतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनकी कप्तानी की अपनी शैली है ।

Asian Games 2023 में महिला टीम के बाद अब भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम भी स्वर्ण पदक की दावेदार होगी । भारतीय टीम मंगलवार को क्वार्टर फाइनल खेलेगी । इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले गायकवाड़ ने कहा ,‘‘ मैने धोनी से बहुत कुछ सीखा है लेकिन हर व्यक्ति की अपनी शैली होती है । उनकी शैली अलग है, उनकी शख्सियत अलग है और मेरी अलग है ।’

Also Read: Asian Games 2023: मां के नक्शेकदम पर चल रही हरमिलन छूना चाहती है नई बुलंदियां

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उनके जैसा कुछ करने की बजाय अपनी शैली से खेलूंगा । हालात का सामना करने और खिलाड़ियों के सही उपयोग को लेकर उनसे मिली सीख को मैं जरूर अमल में लाऊंगा ।’’

भारतीय कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि चीन में क्रिकेट खेलना अनोखा अनुभव होगा । उन्होंने कहा ,‘‘ यहां बहुत अलग है । हमने कभी सोचा भी नीं था कि चीन में क्रिकेट खेलेंगे । पूरी टीम के लिये यह शानदार मौका है । एशियाई खेलों में भाग लेना गर्व की बात है ।’’

गायकवाड़ ने कहा ,‘‘ क्रिकेट में विश्व कप है, आईपीएल है और घरेलू टूर्नामेंट है । हम उस तरह के हालात और माहौल के आदी है लेकिन यहां खेलगांव में रहना , दूसरे खिलाड़ियों को और उनके संघर्षों को जानना अलग अनुभव है । उन्हें दो तीन साल या चार साल में खेलने का मौका मिलता है । हमें खेलगांव का दौरा करके बहुत अच्छा लगा ।’’

Also Read: Asian Games 2023: सुतीर्था और अहिका ने टेबल टेनिस युगल में जीता ब्रॉन्ज

First Published - October 2, 2023 | 1:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट